सिलेंडर लीक होने से भड़की आग, गुमटी जलकर हुई राख, आग की लपटें देख आसपास खड़े लोगों में मची भगदड़

Datia news : दतिया। जिला न्यायालय के सामने चाय नाश्ते की गुमठी में गैस सिलेंडर लीक होने पर गुरुवार को अचानक आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि उसकी लपटों ने कुछ ही देर में पूरी गुमठी जलाकर राख कर दी। हादसा देख वहां मौजूद लोगों में अफरा तफरी मच गई। गुमठी के पास िस्थत बोरवेल की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया गया। आगजनी की इस घटना के दौरान कुछ समय के लिए सड़क पर वाहन भी रुक गए।

जानकारी के अनुसार कल्लू कुशवाहा नामक व्यक्ति जिला न्यायालय के सामने चाय नाश्ता छोटी दुकान संचालित करता था। गुरुवार दोपहर लगभग ढाई बजे चाय बनाते समय सिलेंडर से गैस लीक होने के कारण अचानक आग धधक उठी।

चाय पीने के लिए खड़े लोगों ने जब आग लगती देखी तो उनमें भगदड़ भगदड़ मच गई। किसी तरह लोगों ने पास में िस्थत खेत में लगे ट्यूबवेल की मदद से आग पर काबू पाया।

कल्लू कुशवाहा ने बताया कि वह न्यायालय के सामने कई वर्षों से चाय और नाश्ता की गुमठी लगाता है। इसी से वह अपने परिवार का भरण पोषण भी करता है। इस आगजनी में उसका लगभग 70 हज़ार रुपये का नुकसान हो गया।

महिला ने ससुराल पक्ष पर कराया मामला दर्ज

दहेज प्रताड़ना से तंग विवाहिता ने अपने ससुरालियों के विरुद्ध पुलिस में मामला दर्ज कराया है। पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है। महिला ने सुसराल पक्ष के लोगों पर दहेज में पांच लाख रुपये नहीं लाने पर घर से निकालने का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर पति समेत तीन के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार अकबरपुर निवासी रागनी ने भांडेर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसकी शादी ललितपुर उप्र निवासी सौरभ नामदेव के साथ हुई थी। शादी के बाद कुछ महीने तक सब कुछ ठीक चला, उसके बाद ससुरालवाले दहेज में पांच लाख रुपये की मांग को लेकर परेशान करने लगे।

महिला के मुताबिक पति सौरभ के साथ सास किरण देवी, ससुर रमेश चंद्र नामदेव मिलकर उसे प्रताड़ित करते थे। उसकी मारपीट कर उक्त लोग उसे घर से निकालने की धमकी भी देते थे। तंग आकर वह मायके आ गई और थाने में मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने पति समेत सास, ससुर पर दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज किया है।

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter