नपं के स्टोर रूम में लगी आग, स्टाफ ने ताला तोड़कर पाया काबू, सोफा सहित सामान जला

Datia News : दतिया । नपं भांडेर कार्यालय के नीचे के तल में बनी गैलरी में िस्थत स्टोर में अचानक आग लग गई। स्टोर से उठते धुएं को देखकर नपं कर्मचारियों सहित आसपास मौजूद लोगों में अफरा तफरी मच गई। आनन फानन में स्टोर में डले ताले तोड़ गए और आग पर काबू पाया गया। इस आगजनी में स्टोर में रखा कुछ सामान जल जाने की खबर है।

नगर परिषद् कार्यालय के नीचे के तल में बनी गैलरी को बंद कर स्टोर रूम बनाया गया है। जहां कम इस्तेमाल होने वाला सामान भरा रहता है। यहां गुरूवार दोपहर चेनल गेट से बाहर की ओर आ रहे धुएं के गुबार ने लोगों को सकते में ला दिया। स्टोर में आग लगने की सूचना मिलते ही नपं स्टाफ ने तत्काल चेनल गेट में लगे ताले तुड़वाए और वहां लगी आग पर काबू पाया।

समय रहते आग पर काबू पा लेने से कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। इस मामले में सीएमओ नपं भांडेर विजयबहादुर ने बताया कि स्टोर रूम में नपं से संबंधित कोई दस्तावेज नहीं थे। वहां सिर्फ कुछ सामान और सोफा रखा हुआ था। समझा जाता है कि स्टोर के चैनल में किसी ने जलती बीड़ी-सिगरेट का टुकड़ा फेंका दिया, जिससे वहां रखे सामान ने आग पकड़ ली। जिसकी वजह से यह हादसा हुआ। जिसमें वहां रखे सोफा सहित कुछ सामान को नुकसान पहुंचा है। 

 

 

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter