आनलाइन दुकान पर दिनदहाड़े गोलीबारी, बाइक सवार हमलावरों ने की युवक की हत्या, बसई क्षेत्र की घटना

Datia News : दतिया। बसई थाना क्षेत्र के ग्राम कंधारी में दो अज्ञात लोगों ने वहां िस्थत आनलाइन की दुकान पर गोलीबारी कर वहां काम करने वाले युवक की हत्या कर दी। अज्ञात हमलावर बाइक पर सवार होकर आए थे। जिनमें से एक ने बाइक स्टार्ट रखी और दूसरे युवक ने देशी कट्टे से युवक पर फायर झोंक दिया।

जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। झांसी ले जाते समय उसकी मौत हो गई। घटना के बाद हमलावर बाइक पर सवार होकर भाग निकले। घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। फिलहाल पुलिस घटना के कारणों का पता लगा रही है। अज्ञात हमलावरों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है।

बसई थाना प्रभारी रामसेवक शर्मा ने बताया कि ग्राम कंधारी िस्थत कृष्णा कम्प्यूटर दुकान संचालक कृष्णपाल राजपूत की सगी बुआ का लड़का गुलशन राजपूत निवासी प्रतारपुरा अछरौनी खनियाधाना काम करता था।

शनिवार को भी दुकान पर कृष्णपाल और संतोष बैठे थे। जबिक गुलशन काम कर रहा था। इसी दौरान दो अज्ञात बाइक सवार दुकान के सामने आकर रुके। जिनमें से एक ने कट्टा निकालकर गुलशन को गोली मार दी। जो युवक के दाहिने ओर लगी। घटना के बाद बाइक सवार दोनों हमलावर भाग निकले।

गोली की आवाज सुन आसपास के लोग जमा हो गए। तत्काल घायल युवक गुलशन को उपचार के लिए झांसी ले जाया गया। लेकिन झांसी पहुंचने से पूर्व ही रास्ते में उसने दमतोड़ दिया।

बताया जाता है मृतक युवक अपने मामा के यहां रहता है। जहां वह आनलाइन की दुकान पर काम सीख रहा था। घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की।

इस संबंध में पुलिस ने आवश्यक पूछतांछ भी की। फिलहाल घटना के कारणों के बारे में खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter