दो पक्षों में विवाद के दौरान गांव में हुई फायरिंग : युवक को लगी गोली, गंभीर हालत में उपचार के लिए झांसी रेफर

Datia news : दतिया। दो पक्षों में विवाद के बाद हुई फायरिंग की घटना में एक युवक को गोली लग गई। गांव में मकान निर्माण किए जाने को लेकर दो लोगों के बीच विवाद था। इस विवाद ने शनिवार को तूल पकड़ लिया। जिसके बाद दोनों पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए। विवाद इतना गरमा गया कि एक पक्ष ने फायरिंग शुरू कर दी।

गोली चलने के आवाज सुनकर गांव में दहशत फैल गई। इस बीच फायरिंग के दौरान दीपक नामक युवक को गोली लग गई। घटना दुरसड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम बदनपुर की है। जहां शनिवार को मकान विवाद को लेकर हुई फायरिंग में एक युवक गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया।

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से छानबीन की। साथ ही घायल युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। जहां घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे झांसी रेफर किया गया है। पुलिस ने आरोपितों के विरुद्ध मामला दर्ज किया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम बदनपुर निवासी केशव और निर्भय दांगी के बीच मकान को लेकर विवाद चल रहा था। इसीको लेकर शनिवार शाम दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के लोग आमने सामने आ गए। इसके बाद दूसरे पक्ष पर फायरिंग शुरू कर दी।

फायरिंग के दौरान एक गोली दीपक दांगी के गुप्तांग के पास जा लगी। दीपक को गोली लगने के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। जिसका लाभ उठाकर हमलावर भाग निकले। घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची।

घायल युवक को ग्रामीणों की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से उसे झांसी रेफर कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक मकान निर्माण को लेकर हुए विवाद के दौरान गोलीबारी की घटना हुई है। जिसके अारोपितों को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter