पहले रेप की कोशिश की, फिर आंखों में तेजाब डाला, मध्य प्रदेश के पन्ना जिले की घटना
First tried to rape, then acid in the eyes, incident of Panna district of Madhya Pradesh

पन्ना: मध्य प्रदेश में पन्ना जिले के पवई थाना क्षेत्र में दो सगे भाइयों ने एक युवती से छेड़छाड़ के बाद उसकी आंखों में तेजाब डाल दिया। इसके बाद उसके भाई का अपहरण कर लिया।

कलेक्टर संजय कुमार मिश्र और एसपी धर्मराज मीणा ने बताया कि पीड़िता की आंखों को नुकसान नहीं पहुंचा है। पीड़िता के अनुसार सुमेर सिंह को शक था कि उसकी बेटी को प्रेमी के साथ भगाने में उसका हाथ है।

सुमेर और उसका साला गोल्डी राजा उसे और उसकेभाई को पूछताछ के बहाने खेत में ले गए। वहां उसकेसाथ बदसलूकी की और छेड़छाड़ करने लगे। फिर आंखों में तेजाब डाल दिया। इसके बाद भाई का अपहरण करके ले गए।

लड़की के भाई को बुरी तरह पीटा गया है। फिलहाल पीड़ित लड़की चित्रकूट के एक आंखों के हॉस्पिटल में भर्ती है। जिला पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीणा ने बताया है कि आरोपी दोनों लड़कों को वहीं खेतों से रात में गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़ित लोगों ने दोनों की पहचान की थी। दोनों पीड़िता के जानने वाले हैं। इनकी पहचान सुमेर सिंह और गोल्डी राजा के रूप में हुई है।

रिश्तेदार के बारे में जुटाना चाहते थे जानकारी

पुलिस ने बताया कि आरोपियों की एक रिश्तेदार किसी के साथ भाग गई थी। आरोपियों को संदेह था कि पीड़ित लड़की ने आरोपियों को उनकी मदद की थी। गुरुवार को लड़की और उसके भाई को किडनैप करके पहले उस रिश्तेदार के बारे में जानकारी जुटाने की कोशिश हुई। जब लड़की से कुछ पता नहीं चलने पर आरोपियांे ने लड़की का रेप करने की कोशिश की। लड़की की आंख में एसिड जैसा पदार्थ डाल दिया।

फिलहाल दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों को कोर्ट में पेश किया जाएगा। गुरुवार को सीएम शिवराज सिंह चैहान भी पन्ना जा सकते हैं। मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ ने शिवराज सरकार को घेरते हुए लिखा, ‘अब पन्ना जिले के पवई थाना क्षेत्र के ग्राम बराहों में एक युवती पर एसिड अटैक की नृशंस घटना सामने आई हैं। एसिड अटैक के कारण युवती की दोनों आंखें झुलस गईं। युवती व उसके भाई के साथ मारपीट व छेड़खानी का मामला भी सामने आया है। यह घटना प्रदेश को देश भर में शर्मसार व कलंकित करने वाली है।

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter