Datia news : दतिया। सनकुआं महोत्सव के तीसरे दिन नगर में भव्य चुनरी यात्रा निकाली गई। इस दौरान नगरवासियों ने करीब पांच सौ मीटर की चुनरी गाजे बाजे के साथ नगर भ्रमण के साथ सनकुआं पहुंचकर सिंध नदी को चढ़ाई गई। चुनरी को नाव की मदद से सनकुआंं के एक छोर से दूसरे छोर तक ले जाया गया।
इसके बाद मंत्रोच्चार के बीच चुनरी ओढ़ाने का विधिवत आयोजन हुआ। विधायक प्रदीप अग्रवाल ने मौजूद रहकर इस धार्मिक आयोजन को संपन्न कराया। भव्य आरती के बाद यात्रा पूरी हुई।
इससे पहले सनकुआं महोत्सव में मंगलवार को पांच सौ मीटर चुनरी लेकर दो किलोमीटर की यात्रा पर निकले हजारों श्रद्धालु निकले। इस दौरान करीब दो घंटे तक जय श्रीराम और सनकुआं धाम के जयकारे से सेवढ़ा गूंजता रहा।

पग-पग पर लोगों ने यात्रा पर पुष्प वर्षा की। चुनरी यात्रा गायत्री मंदिर से सनकुआं तक गई। यात्रा सिविल लाइंस, बस स्टैंड, सदर बाजार होते हुए करीब दो घंटे में सनकुआं तक पहुंच सकी।
सनकुआं पर यात्रा पहुंचते ही काली माता मंदिर पर एवं सनकुआं घाट पर एक दर्जन से अधिक विद्वान पंडितों द्वारा पूजा अनुष्ठान कार्य संपादित करवाया गया। तदुपरांत सनकुआं पर चुनरी चढ़ाने की परंपरा का निर्वहन हुआ। अंत में लोगों ने सनकुआं आरती की गई।
विधायक ने जताया आभार : कार्यक्रम के अंत में विधायक प्रदीप अग्रवाल ने यात्रा में शामिल लोगों का आभार व्यक्त किया। यात्रा में मप्र बीज निगम के पूर्व अध्यक्ष महेंद्र सिंह यादव सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी गण भी शामिल हुए। यात्रा के दौरान ब्रह्मा जी के मानस पुत्र सनक सनंदन सनातन और सनतकुमार की भव्य झांकी भी निकाली गई।
सनकुआं महोत्सव के तहत बुधवार को सनकुआंधाम पर स्थानीय लोकगीत कलाकारों द्वारा भजन कीर्तन किए जाएंगे। लोक नृत्य एवं संगीत का भी कार्यक्रम होगा। यह कार्यक्रम दोपहर 12 बजे से 4 बजे के बीच चलेंगे।