फ्लैग मार्च निकालकर दिया मतदाताआंे को संदेश, निर्भीक होकर डालें वोट
दतिया. शुक्रवार को भांडेर पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च में बड़ी संख्या में पुलिस एवं सुरक्षा बल के जवान शामिल थे । कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक के निर्देशों के तहत पुलिस बल के जवानों ने पैदल फ्लैग मार्च किया। पैदल मार्च घटिया बाजार, हजारी मोहल्ला, सीटोला, टीवी टाॅवर, सिकंदपुर, सराय, ठकुरास मोहल्ला और घोसीयाना मार्ग से निकला । फ्लैग मार्च निकालकर पुलिस ने आम लोगों को संदेश दिया कि जिला प्रशासन और पुलिस उनकी सुरक्षा के लिए पूरी तरह मुस्तैद है। वह स्वतंत्र एवं निर्भीक होकर आगामी 3 नवम्बर को अपने मताधिकार का उपयोग करें।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter