सरकारी उचित मूल्य दुकानों पर मना अन्न उत्सव, उदगुवां एवं गरैरा में गरीबों को बांटी गई खाद्यान्न सामग्री

Datia News : दतिया। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत अन्न उत्सव का आयोजन दतिया जिले की सभी शासकीय उचित मूल्य दुकानों पर किया गया। इस दौरान शासकीय उचित मूल्य दुकान उदगुवां एवं गरैरा पर खाद्यान्न सामग्री वितरित की गई।

इस मौके पर मौजूद भाजपा जनप्रतिनिधियों ने कहाकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा गरीब वर्ग की चिंता करते हुए गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत हर जरुरतमंद तक खाद्यान्न सामग्री पहुंचाई गई है।

भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार गरीबों के लिए कल्याणकारी योजनाएं बनाकर अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने के प्रयास में लगी है।

प्रधानमंत्री के जन्मदिन के उपलक्ष में चल रहे सेवा और समर्पण अभियान के तहत किए गए खाद्यान्न वितरण के दौरान ग्रामीण जन मौजूद रहे। जिन्हें खाद्य सामग्री के थैले वितरित किए गए।

सभी पात्र हितग्राहियों को लाभांवित किया गया। इस मौके पर भाजपा पदाधिकारी क्रांति राय, जिला प्रभारी प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना रमेश नायक, वरिष्ठ भाजपा नेता जगदीश यादव पूर्व मंडल अध्यक्ष गरैरा, शांति परिहार अध्यक्ष महिला

मोर्चा, समिति प्रबंधक रामकुमार दांगी बाबूजी, पंचायत सचिव राजेश यादव आदि उपस्थित रहे।

 

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter