मप्र : नेशनल फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी भोपाल में 4 कोर्स इसी सत्र में होंगे शुरू – गृह मंत्री डॉ. मिश्रा

भोपाल : गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने बताया है कि नेशनल फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी (NFSU) भोपाल में इसी शैक्षणिक-सत्र से 4 कोर्स शुरू होंगे। उन्होंने बताया है कि राज्य शासन ने यूनिवर्सिटी के नवीन भवन के लिये बरखेड़ा बोंदर में 15 एकड़ जमीन नि:शुल्क आवंटित कर दी है।

गृह मंत्री डॉ. मिश्रा ने बताया है कि नेशनल फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी के कैम्पस निर्माण तक कक्षाएँ सीएफएसएल के भवन में चलेंगी। एनएफएसयू के लिये भूमि का आवंटन कर दिया गया है। शीघ्र ही इस पर आगे की कार्यवाही की जायेगी।

अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा ने बताया है कि नेशनल फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी के भोपाल में नवीन कैम्पस निर्माण तक सेंट्रल फॉरेंसिक साइंस लेबोरेट्री (CFSL) के भवन में वर्ष 2022-23 के शैक्षणिक-सत्र में 4 कोर्स शुरू किये जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने नोटिफिकेशन जारी किया है। सूचना अनुसार भोपाल में एमएससी फॉरेंसिक साइंस के दो वर्षीय कोर्स के लिये 30 सीट आवंटित की गई हैं। पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन फिंगर प्रिंट साइंस, पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन फॉरेंसिक डॉक्यूमेंट एक्जामिनेशन और पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन डीएनए फॉरेंसिक के एक-एक वर्षीय पाठ्यक्रम के लिये 20-20 सीट आवंटित की गई हैं।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter
error: Content is protected !!