पंडोखर धाम पहुंचे अरुणाचल के पूर्व मुख्यमंत्री गेगोंग अपांग, गुरुशरण महाराज से लिया आशीर्वाद

Datia News : दतिया । अरुणाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री गेगोंग अपांग सोमवार की शाम भांडेर अनुभाग के ग्राम पंडोखर पहुंचे। जहां उन्होंने पंडोखर धाम प्रमुख गुरुशरण महाराज से मुलाकात कर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। इस मौके पर उनके साथ अजय यादव (फरीदाबाद) भी थे। उन्होंने यहां प्राचीन श्री बालाजी पंडोखर सरकार मंदिर, श्याम मोहिनी मंदिर, हाथीवान महाराज मंदिर के दर्शन कर पूजन किया और गुरुशरण महाराज से मुलाकात कर उनका मार्गदर्शन और आशीर्वाद प्राप्त किया।

पंडोखर धाम पहुंचने पर पूर्व मुख्यमंत्री अरुणाचल प्रदेश गेगोंग अपांग का धाम के संस्थापक व ट्रस्ट के सचिव मुकेश गुप्ता ने स्वागत किया। धाम के मुख्य आचार्य पं.उमाशंकर शास्त्री व सहयोगी आचार्यों ने वेदोक्त पद्धति से पूजन संपन्न कराया।

लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने वाले गेगोंग तीसरे मुख्यमंत्री : गेगोंग अपांग भारत के किसी राज्य के सर्वाधिक समय तक मुख्यमंत्री रहने वाले तीसरे मुख्यमंत्री थे। इससे पहले सिक्किम में पवन कुमार चामलिंग ने मुख्यमंत्री के रूप में 24 साल 5 माह शासन किया। इनके बाद दूसरे नंबर पर ज्योति बसु पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री रहे और 23 साल 4 माह शासन किया।

गेगोंग अपांग 18 जनवरी 1980 से 19 जनवरी 1999 तक और फिर अगस्त 2003 से अप्रैल 2007 तक यानी कुल 22 साल 8 माह अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे। उन्होंने 2003 में कांग्रेस छोड़ नई पार्टी युनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट की स्थापना की। लेकिन कुछ महीनों बाद इस पार्टी का भाजपा में विलय हो गया।

2004 में भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के आम चुनाव में हारने के कुछ समय बाद वापिस कांग्रेस में लौटे और पार्टी द्वारा बहुमत हासिल करने के बाद पुनः उन्होंने मुख्यमंत्री के रूप में राज्य की मुख्यमंत्री की कुर्सी संभाली और 9 अप्रेल 2007 तक वे मुख्यमंत्री बने रहे।

Banner Ad

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter