दतिया (गोराघाट)। दतिया विधानसभा क्षेत्र के सघन प्रवास पर पहुंचे मध्य प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा का रविवार को कार्यकर्ताओं के प्रति अनूठा समर्पण और आत्मीय भाव देखने को मिला। ग्राम गोराघाट में आयोजित पादुका ग्रहण समारोह में शामिल हुए डॉ. मिश्रा ने पार्टी के निष्ठावान साथी सुरेंद्र रावत को स्वयं अपने हाथों से पादुका (खड़ाऊं) पहनाकर भावपूर्ण अभिनंदन किया। एक वरिष्ठ नेता द्वारा जमीनी स्तर पर सक्रिय सहयोगी के प्रति व्यक्त किए गए इस अद्वितीय सम्मान को देखकर पूरा पंडाल करतल ध्वनि से गूंज उठा।

इसके उपरांत डॉ. मिश्रा दतिया स्थित ‘माई कृपा निवास’ पहुंचे, जहां उन्होंने दशहरा महोत्सव की तैयारियों को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की और कार्यकर्ताओं के साथ महाभोज में सहभागिता की।
‘कार्यकर्ताओं के परिश्रम से ही भाजपा बनी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी’ : गोराघाट में आयोजित पादुका ग्रहण समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा:
कार्यकर्ता ही संगठन की पूंजी : भारतीय जनता पार्टी की असली शक्ति सत्ता नहीं, बल्कि उसका जुझारू, निष्ठावान और अनुशासित काडर है। पार्टी का प्रत्येक साथी निरंतर संघर्ष, सेवा और समर्पण भाव से राष्ट्र निर्माण में जुटा रहता है।
नेतृत्व के निर्देशों का पालन : राष्ट्रीय अथवा प्रांतीय नेतृत्व द्वारा जो भी कार्ययोजना सौंपी जाती है, कार्यकर्ता उसे मिशन मानकर समय-सीमा में पूर्ण करते हैं। इसी सांगठनिक अनुशासन और कार्यकर्ताओं के पसीने की बदौलत आज भाजपा विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक संगठन के रूप में स्थापित है।
माई कृपा निवास पर ढोल-नगाड़ों से स्वागत, महाभोज में हुए शरीक : गोराघाट के कार्यक्रम के पश्चात पूर्व गृहमंत्री दतिया नगर स्थित अपने आवास ‘माई कृपा निवास’ पहुंचे: आवास पर एकत्रित पार्टी पदाधिकारियों और समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों की थाप और आतिशबाजी के बीच पुष्पमालाएं पहनाकर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह कुशवाहा, जिला पंचायत अध्यक्ष धीरू दांगी, जनपद उपाध्यक्ष प्रशांत दांगी, पूर्व जिला महामंत्री अतुल भूरे चौधरी, वरिष्ठ नेता रमेश अग्रवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष कुलदीप यादव, महेश पटवा, मिस्त्री रावत, नाहर सिंह रावत, बल्ले रावत सहित अनेक स्थानीय जन और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

