पूर्व विधायक भारती की मुश्किलें बढ़ी : प्रशासन ने पुलिस की मौजूदगी में कराया बगीचे का आम रास्ता बंद, न्यायालय के आदेश पर हुई कार्रवाई

Datia News : दतिया। स्थानीय कृषि उपज मंडी के पास बने श्याम संस्थान के बगीचे के गेट को बंद कराने की कार्रवाई बुधवार को प्रशासन ने पुलिस बल की मौजूदगी में करवाई। इस बगीचे में पूर्व विधायक राजेंद्र भारती के बड़े भाई विपिन निवास करते हैं। बगीचे का मेन गेट मंडी परिसर की ओर निकला हुआ था।

जिसके बाहर श्याम संस्थान का बोर्ड भी लगा हुआ है। बताया जाता है कि इसे लेकर मंडी प्रशासन की ओर से शिकायत की गई थी। जिस पर मामला कोर्ट में भी चल रहा था।

जिस पर न्यायालय के आदेश का पालन करते हुए प्रशासन ने बगीचे के गेट को बंद कराया है। इस दौरान जेसीबी से गेट के सामने गड्डा खोदकर वहां दीवार बनाई गई।

मौजूद रहा पुलिस बल

बगीचे के गेट को बंद करने के दौरान राजस्व अधिकारी, नगरपालिका अमले के साथ पुलिस बल भी पर्याप्त संख्या में मौजूद रहा। अधिकारियों की देखरेख में गेट बंद कराने की कार्रवाई की गई।

इस कार्रवाई के दौरान सिविल लाइन थाना प्रभारी राकेश एवं कोतवाली पुलिस बल सहित राजस्व अधिकारी मौजूद रहे। दोपहर में की गई इस कार्रवाई को लेकर प्रशासन ने पूरी सतर्कता बरती।

पूर्व विधायक की लगातार बढ़ रही मुश्किलें

कांग्रेस के पूर्व विधायक राजेंद्र भारती की लगातार मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। पिछले तमाम मामलाें के बाद वर्तमान में उन पर किराए पर ली गई बुलेरो गाड़ी का रुपया न देने और उसके मालिक द्वारा दर्ज कराया गया जातिगत अपमान करने का मामला चल रहा है। जिसे लेकर पूर्व विधायक अग्रिम जमानत लेने का प्रयास कर रहे हैं।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter
error: Content is protected !!