दतिया। पूर्व विधायक राजेंद्र भारती भी कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। रविवार को आई कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट में शहर के 5 लोग संक्रमित पाए गए। जिनमें पूर्व विधायक भारती भी शामिल हैं। जबकि अन्य संक्रमित रिछरा फाटक, झिरका बाग, दूध डेयरी हनुमान गढ़ी, ग्राम सनोरा के हैं।

इससे पूर्व शनिवार को 10 लोग संक्रमित निकले थे। वहीं शुक्रवार का संक्रमितों का आंकडा 13 तक पहुंच गया था। कोरोना की रफ्तार बढ़ने से प्रशासन शहर में सख्ती बढ़ाने की तैयारी में है। रविवार को 3 संक्रमितों को उपचार के बाद ठीक होने पर अस्पताल से छुट्टी दी गई है। वहीं वर्तमान में 124 लोग होम क्वारंटाइन है।
पूर्व विधायक राजेंद्र भारती अभी हाल ही में दिल्ली से वापिस लौटे थे। जिसके बाद उन्होंने कोरोना जांच कराई थी। जिसमें वह पॉजिटिव निकलें। गौरतलब है कि जनवरी माह में राजेंद्र भारती की तबियत खराब हुई थी। जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए दिल्ली में भर्ती कराया गया था। जहां स्वास्थ्य में सुधार होने पर भारती दतिया वापिस लौट आए थे। तबियत के सिलसिले में वह हाल में दिल्ली गए थे। जहां से लौटने पर कोरोना पाॅजिटिव पाए गए।

