राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व सरकार्यवाह भैयाजी जोशी पंडोखर धाम पहुंचे, करीब 3 घंटे तक आश्रम पर रुके

Datia News : दतिया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व सरकार्यवाहक सुरेश भैयाजी जोशी रविवार शाम पंडोखर सरकार धाम पहुंचे। जहां उन्होंने धाम के पीठाधीश्वर गुरुशरण महाराज से मुलाकात कर आशीर्वाद प्राप्त किया। पण्डोखर धाम आश्रम में उन्होंने मंशापूर्ण संकट मोचन हनुमानजी सरकार की पूजा अर्चना की और हाथीवान महाराज के दर्शन किए।

इस अवसर पर पंडोखर धाम ट्रस्ट के सचिव मुकेश गुप्ता, पं.उमाशंकर देवलिया, बिंदु शर्मा, सोनू शर्मा, राजू खरे एवं पंडोखर ग्राम के नवनिर्वाचित सरपंच रामजी शर्मा ने भैयाजी जोशी का स्वागत किया।

भैया जी जोशी लगभग 3 घंटे पण्डोखर धाम आश्रम में रुके। उन्होंने पण्डोखर सरकार के त्रिकालदर्शी दिव्य दरबार का भी आनंद भी लिया। दरबार में गुरुशरण महाराज द्वारा दुखी पीड़ित जनों की अर्जी पर सुनवाई करते हुए उन्होंने देखा।

उल्लेखनीय है भांडेर अनुभाग में िस्थत पंडोखर धाम देशभर में ख्याति प्राप्त है। जिसमें बाहरी राज्याें से श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहता है। अभी हाल ही में अरुणाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री गेगोंग अपांग भी पंडोखर आए थे। जहां उन्होंने पंडोखर सरकार के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। धाम पर विशेष धार्मिक आयोजनों का क्रम भी अनवरत जारी रहता है। जिसमें आस्था के साथ श्रद्धालु भाग लेने पहुंचते हैं।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter