पानी निकासी को लेकर हुए विवाद में चार लोग घायल

 दतिया. भांडेर थाना क्षेत्रान्तर्गत आने वाले अजीतपुरा गांव में शनिवार शाम पांच बजे हुए विवाद में एक पक्ष के पिता सहित उसके तीन पुत्र घायल हो गए। विवाद का कारण सीसी निर्माण के दौरान पनारे के पानी की निकासी को लेकर बताया जाता है। घायल अजीत यादव पुत्र रामजीशरण ने अस्पताल में उपचार के दौरान बताया कि उसके मकान के सामने धनीराम पटेल के मकान से रामजीशरण के मकान तक सीसी रोड का निर्माण कार्य चल रहा है। पनारे के पानी की निकासी के लिए जब नाली बनाने की बात चली तो उस पर रामस्वरूप यादव के परिजनों ने आपत्ति की। इस पर पाइप डालने की भी बात कही तो उसे भी नहीं माना और शाम 5 बजे आरोपित राममिलन यादव, शैलेन्द्र यादव, बहादुरए विनोद, सौरभ सहित आठ से दस लोगों ने कुल्हाड़ी आदि से उन पर हमला बोल दिया। जिसमें अजीत यादव, उसके पिता रामजीशरण तथा दो भाई सुजीत और शैलेन्द्र घायल हो गए। घायलों का पुलिस की मौजूदगी में भांडेर अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter