आज से पीताम्बरा पीठ पर धूमावती माई के दर्शन का समय बढ़ाया गया

दतिया । आज से मां पीताम्बरा पीठ पर धूमावती माई के दर्शन पूर्ववत समय अनुसार होना शुरू हो जाएंगे। सुप्रसिद्ध पीतांबरा पीठ पर कोरोना काल के दौरान मां धूमावती के दर्शन का समय सीमित कर दिया गया था। अब दर्शन और आरती का समय पुन: बदलकर पूर्वानुसार कर दिया गया है। इसके अलावा सांयकालीन दर्शन के समय में भी वृद्धि की गई है। इसे लेकर श्रद्धालुओं में हर्ष है। लगभग पांच माह बाद धूमावती माई के पट श्रद्धालुओं के लिए ज्यादा समय के लिए खोल दिए गए हैं। मंदिर ट्रस्ट ने इससे संबंधित सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
मंदिर ट्रस्ट के प्रशासक महेश दुबे ने जानकारी में बताया कि कोरोना संक्रमण के दौरान मां पीतांबरा व धूमावती माई के दर्शनों का समय कम कर दिया गया था। मां पीतांबरा के दर्शनों समय पूर्व में ही बढ़ा दिया गया था। लेकिन धूमावती माई के दर्शनों के लिए 23 जनवरी शनिवार से समय पूर्वानुसार किया गया है। इसमें सुबह 7.15 बजे धूमावती माई के पट खुलेंगे जो 9.15 बजे तक खुले रहेंगे। इसी दौरान मां की आरती भी की जाएगी। इसी तरह सांयकालीन दर्शनों का समय शाम 5 बजे से 8 बजे तक रहेगा। इस बीच 6.45 बजे आरती की जाएगी। जबकि सुबह की आरती 7.45 बजे होगी। इससे पूर्व शनिवार सुबह 8 बजे से 9 बजे तक दर्शन होते थे। इसके अलावा शाम को 8 बजे आरती के साथ ही पट बंद कर दिए जाते थे। इसके साथ ही पीतांबरा पीठ मंदिर का समय भी पूर्वानुसार हो गया। जिसके तहत मंदिर के पट सुबह 5 बजे खुल जाएंगे जो रात में 10 बजे शयन आरती के बाद बंद होगें।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter