मुंबई : ‘गुम है किसी के प्यार में’ टीवी शो में सांई का किरदार निभाने वाली आयशा सिंह अपने अंदर कई प्रतिभाओं को समेटे हुए हैं। इसका खुलासा उनके एक वायरल वीडियो से हुआ है। जिसमें टीवी एक्ट्रेस अपना ऑडिशन देती नजर आ रही है। वीडियो में आयशा का चुलबुला अंदाज उनके फैंस काफी पसंद भी कर रहे हैं।
वैसे में ‘गुम है किसी के प्यार में’ टीवी शो में चाव्हाण परिवार की बहू सांई बनी आयशा अपने इस किरदार को भी बखूबी निभा रही है। जिसमें वह कॉमेडी, राेमांस और अब इमोश्नल सीन में अदाकारी दिखा रही है। जो शो में पसंद किए जा रहे हैं। सांई यानि आयशा कानून की पढ़ाई भी कर चुकी हैं। जो पेशे से एक लॉयर भी हैं।
‘गुम है किसी के प्यार में’ की साईं जोशी यानि आयशा सिंह का ऑडिशन वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देख आप समझ जाएंगे कि आयशा कितनी अच्छी कलाकार हैं। साईं बनकर आयशा ने अपने चुलबुले अंदाज से दर्शकों का दिल जीतने का काम किया है। वह हर इमोशन को बहुत ही शानदार तरीके से पर्दे पर जताना जानती हैं। सीरियल में स्क्रीन पर उन्होंने कई तरह की सिचुएशन को अपनी अदाकारी से पेश करने का काम किया है।
यूट्यूब पर वायरल हो रहे एक वीडियो में आयशा सिंह किसी रोल के लिए ऑडिशन दे रही हैं। जिसमें उन्होंने गुजराती लिबास पहना है। वह गुजराती और हिंदी में डायलॉग बोलती नजर आ रही हैं। इस वीडियो में उनका चुलबुलापन, शरारत सब कुछ नजर आ रहा है। इस वीडियो को कई हजार बार उनके फैंस देखकर पसंद कर चुके हैं।
टीवी शो ‘गुम है किसी के प्यार में’ के त्रिकोणीय प्रेम में अदाकारा आयशा सिंह, नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा लीड रोल निभा रहे हैं। सीरियल में नागपुर का चव्हाण परिवार दिखाया गया है। जिसमें आयशा सिंह विराट की पत्नी और चव्हाण परिवार की बहू साईं जोशी के किरदार में है।
आयशा सिंह ने 7 साल पहले वर्ष 2015 में डोली अरमानों की सीरियल से टीवी स्क्रीन पर डेब्यू किया था। इसके बाद वह जिंदगी अभी बाकी है मेरे दोस्त सीरियल में नजर आईं। आयशा सिंह एक्ट्रेस होने के साथ ही पेशे से लॉयर भी हैं।
उन्हें अपनी इंटर्नशिप के दौरान कुछ मामलों पर काम करने का मौका मिला। तब उन्हें लगा कि असली अदालत का कोर्ट रूम उतना मनोरंजक नहीं हैं जितना फिल्मों और धारावाहिकों में दिखाया जाता है।
आयशा सिंह के मुताबिक उन्होंने लॉ में आगे पढ़ने के लिए जब मुंबई पहुंची तो वहां उन्होंने एक्टिंग वर्कशॉप करना शुरू कर दिया। उनके परिवार को जब इसके बारे में पता चला तो उनकी सहमति लेने के लिए उन्हें एक वकील की तरह कोशिश करनी पड़ी तब जाकर वह अभिनय के क्षेत्र में कदम रख सकी।