शहर में चल रही थी जुआ फड़, पुलिस के पहुंचते ही जुआरियों में मची भगदड़, 25 जुआरी पकड़े गए, 98 हजार और 28 मोबाइल बरामद

Datia News : दतिया। लॉकडाउन में भी जुआ फड़ों का संचालन पुलिस नहीं रोक सकी। यही कारण है कि अभी भी जुआ फड़ों पर लाखों की हारजीत के दांव आसानी से लग रहे हैं। बुधवार शाम कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर शहर में दो जगह चल रही जुआ फड़ पर छापामार कार्रवाई कर वहां से 25 जुआरी पकड़ लिए। जिनके पास से नगदी व मोबाइल पुलिस ने बरामद किए हैं।

कोतवाली पुलिस ने बुधवार शाम दो जुआ फड़ों पर छापामार कार्रवाई कर वहां से 2 दर्जन से अधिक जुआरियों को जुआ खेलते गिरफ्तार किया। मुखबिर की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने भदौरिया की खिड़की से 10 व अंबेडकर नगर से 15 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। जुआरियों के कब्जे से पुलिस ने 98 हजार नगद व 28 मोबाइल व ताश की गड्डी की जप्त की है। उक्त कार्रवाई में कोतवाली टीआई धनेंद्र सिंह भदौरिया व कोतवाली पुलिस बल की भूमिका रही।

जिन जगहों पर यह जुआ फड़ संचालित की जा रही थी। वहां की शिकायतें पुलिस को लगातार मिल रही थी। जिसके बाद यह छापामार कार्रवाई की गई। भदौरिया खिड़की वाली फड़ पर पुलिस पहुंचने की सूचना मिलते ही वहां हार जीत का दांव लगा रहे जुआरियों में भगदड़ मच गई। इस दौरान पुलिस ने घेराबंदी कर वहां से 10 जुआरियों को दबोच लिया।

वहीं अंबेडनगर में भी जुआरी दांव लगने में मशगूल थे। पुलिस की दबिश में वहां से 15 जुआरी पकड़ लिए गए। लाॅकडाउन में भी शहर में जुआ फड़ आसानी से संचालित हो रही हैं। पुलिस की निगरानी में कमी का फायदा उठाकर यह फड़ संचालित की जा रही है। इस ओर पुलिस को सख्ती दिखाने की जरुरत है।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter
error: Content is protected !!