‘ये रिश्ता क्या कहलाता है में’: महिमा का गेम समझने के बाद टूट जाएगा अभिमन्यु, कोर्ट में सबके सामने खोलेगा पोल

हर्षद चोपड़ा और प्रणाली राठौड़ स्टारर शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है में’ नील और आरोही की शादी के ड्रामे के बीच अब कायरव के केस सुनवाई को लेकर नए ट्विस्ट और टर्न देखने को मिल रहे है। अब अभिमन्यु खुद कायरव को बचाता हुआ नजर आ रहा है। शो के अपकमिंग ट्रैक में उसे महिमा के सच का भी पता चलने वाला है।

अभि ने की महिमा से रिक्वेस्ट
शो के लेटेस्ट एपिसोड में हमने देखा कि नील महिमा और आनंद से केस वापस लेने को कहता है। अभिमन्यु भी महिमा को केस वापस लेने के लिए मनाने की कोशिश करता है लेकिन महिमा अपने फैसले पर अड़ी रहती है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अपकमिंग ट्रैक में अभिमन्यु को समझ आता है कि अक्षरा के पास कुछ सबूत है जिससे कायरव की बेगुनाही का सबूत है। इसके बाद अभिमन्यु को शॉकिंग सच भी पता चलने वाला है।

अभिमन्यु को पता चलेगा महिमा का सच
अभिमन्यु को पता चल जाएगा कि महिमा ने कायरव की बेगुनाही के सबूतों को छिपाया है। अभिमन्यु को यह जानकर बेहद दुख होगा कि उनके अपने परिवार के सदस्य ने उनके साथ इतना बड़ा गेम खेला है।

जिसके बाद अभिमन्यु कोर्ट में जाकर महिमा की सच्चाई सबके सामने लेकर आएगा। अक्षरा, अभिमन्यु को इसके लिए शुक्रिया कहेगी। यह देखना दिलचस्प होगा कि अब अभि और अक्षु फिर से कैसे करीब आते हैं।

मंजरी ने की यह कामना
दूसरी तरफ मंजरी भी चाहती है कि अक्षरा और अभिमन्यु साथ आ जाए। लेटेस्ट एपिसोड में मंजरी अक्षरा और अभिमन्यु के साथ रहने की कामना करती है। वह सोचती है कि उन्हें बात करनी चाहिए। मंजरी यह देखती है कि अक्षरा ने अभिमन्यु को सुला दिया है जब वह कहती है कि अभिमन्यु पिछले एक साल से सो नहीं पाया है।

मंजरी कहती है कि अभिमन्यु अक्षरा की गोद में शांति से सो रहा है। वह कहती है कि अभिमन्यु को अपने जीवन में अक्षरा की जरूरत है। मंजरी अक्षरा और अभिमन्यु के साथ रहने की कामना करती है।

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter