गांधी जी अपने विचारों से आज भी देश के साथ हैं, कार्यक्रम में बोले विधायक, सेवादल ने रखा मौन ब्रत

दतिया।  महान वैज्ञानिक आइंस्टीन ने महात्मा गांधी के बारे में कहा था ‘आने वाली नस्लें शायद ही यकीन करेंगी कि हाड़ मांस से बना हुआ कोई ऐसा व्यक्ति भी इस धरती पर चलता फिरता था, जिसने अहिंसा की मिसाल कायम की।’ एक साधारण से शरीर में विराट आत्मा के कारण ही दुनिया हमारे राष्ट्रपिता को ‘महात्मा’ कहती है। यह विचार गांधी जी के 73वें शहादत दिवस पर आयोजित संगोष्ठी में सेवढ़ा विधायक घनश्याम सिंह ने व्यक्त किए।

उन्होंने कहाकि हम सबको उनके विचारों को आत्मसात कर गांधी जी के संघर्ष की परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए संकल्पित होना हाेगा। आज गांधी जी भले ही हमारे बीच नहीं हो, लेकिन अपने विचारों से वो सदा इस देश-दुनिया के साथ है। उनके विचार आज भी पूरी दुनिया को सच्चाई का रास्ता दिखाते है। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष नाहर सिंह यादव ने की। कार्यक्रम के पूर्व उपस्थित जनों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजली अर्पित की।

इसके बाद जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जिला चिकित्सालय में फल वितरण किया गया। इस दौरान अस्पताल में वार्डों में पहुंचकर मरीजों को फल बांटे गए। इस अवसर पर प्रमुख रूप से श्रीराम शर्मा एडवोकेट, गुरूदेव शरण गुप्ता, उषा नाहर, अशोक दाांगी बगदा, आनंद शर्मा, शहर अध्यक्ष दीपेंद्र पुरोहित, जिला प्रवक्ता जितेन्द्र सिंह पठारी, गफ्फार खान, श्रीराम सेन, सीएल बौद्ध, अमरीश वाल्मीकी, अनिमेश शुक्ला, नोमी सिंह, विक्कू दांगी, अलीम खान, तूफान सिंह, दयाराम झष्या, सुनील खटीक आदि मौजूद रहे।

सेवादल ने रखा मौन ब्रत

प्रदेश कांग्रेस सेवादल के आव्हान पर एक दिवसीय मौन व्रत कर गांधी पार्क में कांग्रेस सेवादल पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष बीके नामदेव के नेतृत्व में रखा। इस दौरान गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। आयोजन में मौन व्रत रखकर किसानों के सम्मान में आन्दोलन का समर्थन किया गया। इस मौके पर सभी प्रमुख कांग्रेसीजन ने मौन रखकर किसान आंदोलन का समर्थन किया।

अभा रजक महासंघ ने भी किया याद

अखिल भारतीय रजक महासंघ ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि अहिंसा दिवस की रूप में मनाई। मोहन सिंह रजक ठेकेदार के निज निवास इंदरगढ़ पर राष्ट्रपिता की पुण्यतिथि मनाई गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से ग्यादीन रजक प्रदेश महासचिव उपस्थित रहे। अध्यक्षता मोहनसिंह रजक ने की। ग्यादीन रजक ने अपने उद्बोधन में राष्ट्रपिता गांधी जी और राष्ट्रसंत गाडगे महाराज को याद करते हुए कहाकि इन दोनों ने स्वच्छता को सदैव महत्व दिया। इनका सपना तभी साकार होगा जब हम सब लोग अपने आसपास स्वच्छता रखेंगे।कार्यक्रम में रामनिवास रजक, डा. हरीशंकर रजक, सुनील रजक, जगदीश रजक, पूरन रजक, भोलाराम रजक, राजू रजक, राकेश रजक, जयराम रजक, रामनरेश रजक, नरेंद्र, उमाशंकर रजक, पवन रजक, छोटे लाल रजक आदि मौजूद रहे।

कुशवाह महासभा ने मनाई पुण्यतिथि

दतिया में अभा युवा कुशवाह महासभा द्वारा झांसी बाईपास रोड पर स्थित विद्यालय में महात्मा गांधी की पुण्यतिथि मनाई गई। इस मौके पर उपस्थितों ने गांधी जी के सिद्धांतों पर चलने का संकल्प दोहराया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से भगवान दास कुशवाहा, प्रेम नारायण कुशवाहा, रघुवीर प्रताप सिंह कुशवाह, जानकी प्रसाद कुशवाहा, पवन कुशवाहा, अरविंद कुशवाह आदि उपस्थित रहे।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter