gas cylinder blast in pakistan : पाकिस्तान में गैस सिलेंडर धमाके में आठ की मौत

gas cylinder blast in pakistan क्वेटा : दक्षिणी पाकिस्तान में सोमवार को सड़क किनारे स्थित एक बाजार में सिलेंडर धमाका हो गया। इसमें आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। ईरान से लगे बलूचिस्तान प्रांत के दूरस्थ क्षेत्र मश्केल में हुए धमाके में एक कच्ची दुकान ध्वस्त हो गई।

हादसे में मरने वालों में अफगानी शरणार्थी भी शामिल हैं। स्थानीय पुलिस अधिकारी हासिल खान ने बताया कि घायलों का इलाज किया जा रहा है।

मामले की जांच जारी है। बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा से मश्केल 150 किलोमीटर दूर है। सुरक्षा मानकों का अनुपालन नहीं किए जाने के कारण पाकिस्तान में सिलेंडर धमाके की घटनाएं आम हैं।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter