हादसा : मुंबई के घाटकोपर इलाके की एक कंपनी में गैस रिसाव, एक की मौत, दो घायल

मुंबई : मुंबई के घाटकोपर इलाके में सोमवार की सुबह गैस के रिसाव से एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य को अस्पताल में भर्ती कराया गया। नगरपालिका के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि घटना नारायण नगर के कुर्ला इंडस्ट्रियल एस्टेट में सुबह करीब 8.15 बजे हुई जब वहां मेथनॉल और सायन्यूरिक क्लोराइड का रिसाव हो गया।

अधिकारी ने बताया कि तीन लोगों को पास के राजावाड़ी अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उनमें से एक को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान रामनिवास सरोज (36) के तौर पर हुई है।

उन्होंने बताया कि दो अन्य लोगों … रुबिन सोलकर (36) और सर्वेश सोनवणे (25) का इलाज चल रहा है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। अधिकारी ने बताया कि गैस रिसाव के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter