पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने के लिए कमर कस लें – सुहास भगत

भांडेर. कांग्रेस की सरकार ने वर्षों देश पर राज किया, लेकिन वह गरीबों के लिए कुछ नहीं कर पाई। वहीं मोदी सरकार ने कुछ वर्षों में ही पीएम आवास बनवाकर गरीबों के सिर पर छत उपलब्ध करवाई है । यह बात सोमवार को भाजपा चुनाव कार्यालय भांडेर पर संगठन महामंत्री सुहास भगत ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही । उन्होंने उपचुनाव में पार्टी के पक्ष में माहौल तैयार करने के लिए पोलिंग बूथ प्रभारियों को निर्देशित किया । उन्होंने कहाकि पार्टी की जीत के लिए बूथ प्रभारी कोई कसर न छोड़े। रविवार को प्रभात झा भी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने भांडेर पहुंचे थे । उन्होंने भी कार्यकर्ताओं से झंडा साथ लेकर चलने की बात कही थी।

अब तक पार्टी के कई नामदार चेहरे आ चुके हैं भांडेर

भांडेर सीट को लेकर पार्टी का शीर्ष नेतृत्व कितना गंभीर है, यह इस बात से पता चलता है कि विधानसभा सीट के तीन मंडलों में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की तीन, राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया की दो, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा की एक, स्टार प्रचारक लाल सिंह आर्य और दुष्यंत कुमार गौतम सहित कैबिनेट मंत्री डॉ.नरोत्तम मिश्रा, डॉ. मोहन सिंह यादव, रामलखन सिंह पटेल, राज्यमंत्री भारत सिंह कुशवाहा, मोंठ-गरौठा विधायक जवाहर सिंह राजपूत भी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आम मतदाताओं को जातिगत समीकरण के आधार पर भाजपा के पक्ष में लाने के लिए भांडेर का दौरा कर चुके हैं।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter