नई दिल्ली : तमिलनाडु के कुन्नूर में एक घने जंगल से गुजरने के दौरान हेलीकॉप्टर दुर्घटना में जान गंवाने वाले CDS जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत का आम शाम 4 बजे अंतिम संस्कार होगा। 8 दिसंबर को हुए इस हादसे में जान गंवाने वालों में ब्रिगेडियर एलएस लिद्दर भी शामिल रहे, जिनका अंतिम संस्कार शुक्रवार को बरार स्क्वायर श्मघाट में संपन्न हो गया। इस बीच जनरल रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत का पार्थिव शरीर उनके आवास पर लाया गया है, जहां उन्हें श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा है।
तमिलनाडु में हेलीकॉप्टर हादसे में मरे देश के पहले प्रधान रक्षा अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत को श्रद्धांजलि देने के लिए उनके पैतृक गांव सैंणा में बृहस्पतिवार को जिला प्रशासन, राजनीति से जुड़े लोग और आमजन एकत्रित हुए।
Delhi: Brig LS Lidder laid to final rest with full military honours. The officer lost his life in #TamilNaduChopperCrash on 8th December. pic.twitter.com/u0ybylFOTC
— ANI (@ANI) December 10, 2021
सैंणा के निकट बिरमोलीखाल बाजार में आयोजित शोक सभा में भाजपा विधायक ऋतु खंडूरी ने कहा कि जनरल रावत के रूप में भारत ने आज अपना एक रत्न खोया है और राज्य सरकार इस क्षेत्र के विकास के उनके सपने को पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि यदि क्षेत्र की जनता यहां उनका बड़ा स्मारक बनाने का प्रस्ताव रखती है तो उस पर विचार किया जाएगा।
Delhi: The three service chiefs – Army Chief Gen MM Naravane, Navy Chief Admiral R Hari Kumar & IAF chief Air Chief Marshal VR Chaudhari pay tribute to Brig LS Lidder at Brar Square, Delhi Cantt.#TamilNaduChopperCrash pic.twitter.com/WxwJ4Oj0Yf
— ANI (@ANI) December 10, 2021
कांग्रेस के पूर्व विधायक शैलेंद्र रावत ने स्वयं को एक सैनिक परिवार से जुड़ा हुआ बताया और कहा कि वह दिवंगत सैन्य अधिकारी से दो— तीन बार मिले हैं उनके सरल स्वभाव और विशाल व्यक्तित्व का अनुभव किया है।
Delhi: Daughters of #CDSGeneralBipinRawat and Madhulika Rawat – Kritika and Tarini – pay their last respects to their parents. pic.twitter.com/7ReSQcYTx7
— ANI (@ANI) December 10, 2021
जनरल रावत को देश की शान बताते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश का हर युवा बिपिन रावत बनना चाहता है। उन्होंने दिवंगत शीर्ष सैन्य अधिकारी के चाचा भरत सिंह रावत के घर पहुंच कर उनके परिवार को सांत्वना भी दी।
पौड़ी के जिलाधिकारी डॉ विजय जोगदण्डे ने भी उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए। उन्होंने कहा कि दिवंगत जनरल के गाँव जाने वाली सड़क का काम एक किलोमीटर शेष रहने की बात पता चलने पर उन्होंने तत्काल लोकनिर्माण विभाग को इसे पूरी करने का आदेश दिया है।
#WATCH | Delhi: The wife and daughter of Brig LS Lidder pay their last respects to him at Brar Square, Delhi Cantt. He lost his life in #TamilNaduChopperCrash on 8th December. pic.twitter.com/oiHWxelISi
— ANI (@ANI) December 10, 2021
उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त ग्रामीणों ने ग्राम सभा की भूमि पर जनरल रावत का स्मारक बनाने की इच्छा जाहिर की है। जिलाधिकारी ने कहा कि जैसे ही उचित प्रस्ताव मिलेगा, जरूरी कार्रवाई शुरू की जाएगी।सैकड़ों की संख्या में आम जनों ने भी दिवंगत प्रधान रक्षा अध्यक्ष के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।
With a heavy heart paid my last respects to Gen Bipin Rawat Ji and Mrs Madhulika Rawat Ji.
Gen Rawat was the epitome of bravery and courage. It was very unfortunate to lose him so early. His commitment towards the motherland will forever remain in our memories. pic.twitter.com/RvlXP8L1tg
— Amit Shah (@AmitShah) December 10, 2021


