युवक ने होटल बुलाकर लड़की को मारी गोली : 19 अप्रैल को होनी थी शादी, फिर कर दिया सरेंडर

ग्वालियर : शहर के शिंदे की छावनी स्थित होटल हैबिटेट इन में देर शाम एक युवती को गोली मार दी गई। लड़की को दो गोली लगना पता चला है। लड़की को गोली लगने के बाद उसे अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती किया गया है। लड़की पूजा सेन डबरा की रहने वाली बताई गई है जबकि आरोपी युवक अमित सविता शहर के लक्ष्मी गंज जागृति नगर का रहने वाला बताया गया है। लड़की पूजा सेन की आगामी 19 अप्रैल को शादी है। उसकी शादी गुना में तय हुई है।

अमित सविता के साथ पूजा हैबिटेट इन में क्यों आई, इसे लेकर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। दोनों के बीच में क्या संबंध है, इसका भी पता लगाया जा रहा है। पुलिस ने होटल प्रबंधन को बिना आईडेंटिटी प्रूफ के इस युवक को कमरा उपलब्ध कराने पर कड़ी फटकार लगाई है।

युवती के एक गोली पेट में लगी है जबकि दूसरी गोली उसके सिर से छूकर निकली है। युवक अमित सविता के पास 315 बोर का कट्टा बताया गया है, जिसे पुलिस ने फिलहाल जब्त तक नहीं किया है। आरोपी युवक को पुलिस ने पकड़ लिया है, उससे अफसर पूछताछ कर रहे हैं।

पहले से ही प्लान बनाकर आया था आरोपी

होटल में दोनों के बीच झगड़ा होने लगा। गुस्से में अमित ने कट्‌टा निकाला और लड़की के माथे पर लगाकर गोली चला दी। फायर मिस हो गया। वह घबराकर भागी, लेकिन अमित उसे मारने की ठानकर की घर से निकला था। उसने दोबारा गोली चला दी। लड़की के परिवार का कहना है कि वह हमसे बाजार खरीदारी करने का कहकर निकली थी।

Banner Ad

पुलिस ने कट्‌टा बरामद किया

CSP विजय भदौरिया का कहना है कि लड़की डबरा की रहने वाली है। उसकी शादी तय हो गई थी। इससे नाराज होकर युवक ने उसे गोली मारी है। गोली उसके पेट में लगी है, उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने घटना में उपयोग किया गया कट्टा बरामद कर लिया है।

 

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter