छत पर खेल रही बच्चियां 35केवी लाइन से टकराई, चिंगारी से कपड़ों में लगी आग, गंभीर रूप से झुलसी, एक की हालत नाजुक

Datia News : दतिया। भांडेर िस्थत पथनवाली माता मंदिर के पास िस्थत दो मंजिला मकान की छत पर खेल रही दो मासूम बच्चियां मकान के ऊपर से निकली 35केवी बिजली लाइन की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गई। बिजली लाइन से करंट लगने के कारण दोनों बच्चियों के कपड़ों में आग लग गई।

हादसे के दौरान मकान से 100 मीटर की दूरी पर लगी डीपी में भी धमाका हुआ। जिसे सुनकर जब घर वालों ने छत पर धुंआ उठता देखा तो वह ऊपर की ओर भागे जहां दोनों मासूम झुलसी पड़ी थी। घटना शुक्रवार शाम 6 बजे की है।

 

जानकारी के अनुसार भांडेर एसडीएम आफिस में पदस्थ बाबू सतकुमार श्रीवास्तव के घर के ऊपर छत पर खेल रही उनकी 9 वर्षीय नातिन पीहू श्रीवास्तव पुत्री ज्योतिरादित्य वर्ष एवं पड़ोसी रमेशचंद्र गुप्ता की 10 वर्षीय बेटी आशी खेल रही थीं।

दो मंजिल पर खेल रही बच्चियां अचानक मात्र डेढ़ फिट की ऊंचाई से निकली 35केवी बिजली लाइन के संपर्क में आ गई और गंभीर रूप से झुलस गई।

बच्चियों के बिजली तारों के संपर्क में आने से घर की लाइन में शार्ट सर्किट हो गया साथ ही पास लगी डीपी में भी धमाका सुनाई दिया। उस वक्त सतकुमार नीचे बैठे हुए थे।

जिन्हें आसपास के लोगों ने बताया कि छत पर खेल रही बच्चियों को करंट लग गया है। वह दौड़कर ऊपर पहुंचे तो दोनों बच्चियों के कपड़ों में आग लगी हुई थी।

उसे जल्दी से बुझाया गया। इस हादसे में आशी की हालत अधिक गंभीर होने पर उसे तत्काल दतिया जिला अस्पताल भेजा गया, जहां से उसे ग्वालियर रेफर कर दिया गया है।  वहीं पीहू को भांडेर सामुदायिक अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद दतिया जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter
error: Content is protected !!