मान बने पंजाब के 17वें CM : भगवंत मान ने पंजाबी में ईश्वर के नाम की शपथ ली, भाषण देकर इंकलाब जिंदाबाद के नारे लगाए

चंडीगढ़ : पंजाब के नए मुख्यमंत्री के तौर पर भगवंत मान ने शपथ ले ली है। एक दौर में कॉमेडियन रहे भगवंत मान आज से पंजाब की कमान संभाल रहे हैं। अपनी शपथ को उन्होंने पंजाबियत से जोड़ते हुए कहा है कि उनके साथ ही तीन करोड़ पंजाबी भी सीएम पद की शपथ लेंगे। बता दें कि आम आदमी पार्टी ने  शहीद क्रांतिकारी भगत सिंह के गांव में शपथ का आयोजन रखा है। आम आदमी की सरकार बनने का संकेत देते हुए पार्टी ने यह फैसला लिया है कि शपथ का आयोजन राजभवन की बजाय भगत सिंह के गांव में रखा जाए।

शपथ से पहले भगवंत मान ने कहा कि हम भगत सिंह और भीमराव आंबेडकर के सपनों को पूरा करने के लिए शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह में आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल समेत कई सीनियर नेता मौजूद हैं।

आप को मिली है ऐतिहासिक जीत

पंजाब विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 92 सीटों पर ऐतिहासिक जीत हासिल की है। कांग्रेस को 18, अकाली दल को 3 और भाजपा को 2 सीटों पर जीत मिली। आप ने इस बार भगवंत मान को सीएम चेहरा प्रोजेक्ट कर चुनाव लड़ा था। 

कई विपक्षी नेताओं को दिया गया है न्योता

आम आदमी पार्टी की तरफ से पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, कैप्टन अमरिंदर सिंह, पंजाब कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू को भी निमंत्रण भेजा गया है। समारोह में हास्य अभिनेता कपिल शर्मा और राजू श्रीवास्तव के भी पहुंचने की उम्मीद है।

पूरा पंजाब भगत सिंह, बाबासाहेब के सपनों को पूरा करने की शपथ लेगा – भगवंत मान

पंजाब के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने से पहले आम आदमी पार्टी (आप) के नेता भगवंत मान ने बुधवार को कहा कि पूरा पंजाब, भगत सिंह और बाबासाहेब आंबेडकर के सपनों को पूरा करने की शपथ लेगा।
पंजाब के शहीद भगत सिंह (एसबीएस) नगर जिले में स्थित खटकड़ कलां गांव में मान के शपथ ग्रहण समारोह के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यह स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह का पैतृक गांव है।

मान ने पंजाबी में ट्वीट किया, ‘‘ सूरज की सुनहरी किरण आज एक नया सवेरा लेकर आई है। भगत सिंह और बाबासाहेब के सपनों को पूरा करने के लिए आज पूरा पंजाब खटकड़ कलां गांव में शपथ लेगा। ’’
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।

केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘आज पंजाब के लिए बहुत बड़ा दिन है। नयी उम्मीद की इस सुनहरी सुबह में आज पूरा पंजाब इकठ्ठा होकर एक खुशहाल पंजाब बनाने की शपथ लेगा। उस ऐतिहासिक पल का साक्षी बनने के लिए मैं भी शहीद भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़ कलां के लिए रवाना हो गया हूं।’’ आप’ के पंजाब से जुड़े मामलों के प्रभारी राघव चड्ढा ने ट्वीट किया, ‘‘ आज पंजाब के इतिहास का महत्वपूर्ण दिन है, क्योंकि पंजाब के तीन करोड़ लोग मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ शपथ लेंगे।’’

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter