रेलवे ट्रेक पर दौड़ रही मालगाड़ी दो हिस्सों में बंटी : कपलिंग टूट जाने की घटना, अन्य ट्रेन भी हुई लेट

Datia News : दतिया । ट्रेक पर जा रही मालगाड़ी का आधा हिस्सा अलग हो गया। जिसके कारण गाड़ी के डिब्बे पीछे की ओर खिसकने लगे। जबकि मालगाड़ी आगे बढ़ती जा रही थी। गाड़ी में सबसे पीछे लगे गार्ड के केबिन ने जब डिब्बों को पीछे जाते देखा तो सकते में आ गया।

जिसके बाद गार्ड ने वाकीटाकी से तत्काल ड्राइवर को मैसेज कर गाड़ी की रफ्तार कम कराई। इसके बाद रेलवे के संबंधितजन को इस बारे में खबर दी गई।

सोनागिर रेलवे स्टेशन के निकट रविवार सुबह झांसी तरफ से आ रही एक मालगाड़ी का अचानक कपलिंग लाक टूट जाने से वह अलग-अलग हिस्से में बंट गई। जब गार्ड ने गाड़ी की यह स्थिति देखी तो इस बारे में तत्काल संबंधितों को सूचना दी।

जिसके बाद रेलवे के टेक्नीशियन मौके पर पहुंचे और मालगाड़ी के कपलिंग को जोड़ने का काम किया गया। इसके बाद ही मालगाड़ी आगे रवाना हो सकी। जानकारी के अनुसार रविवार सुबह अप लाइन पोल नंबर 1159वी/25 के पास मालगाड़ी नंबर डीएन354 और डीएन 355 मालगाड़ी की कंपलिंग अचानक झटके से टूट गई। जिससे गाड़ी दो भागों में पटरी पर बट गई। घटना की सूचना गार्ड ने सोनागिर स्टेशन पर दी।

मालगाड़ी के ड्राइवर को वाकी टाकी से सूचना देकर गाड़ी को रुकवाया गया। रेलवे स्टाफ के मुताबिक दो मालगाड़ियों के डिब्बों को आपस में जोड़ा गया था। जिनके कपलिंग टूट गए थे।

कुछ समय में इनकी मरम्मत कर जोड़ दिया गया। इस कार्य के दौरान कुछ यात्री गाड़ियां का आवागमन समय भी प्रभावित हुआ।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter