उम्र कैद की सजा काट रहे डेरा प्रमुख राम रहीम को मिली 21 दिन की फरलो, जानिए किन वजहों से मिली छूट

चंडीगढ़ : हरियाणा के रोहतक जिला स्थित सुनरिया जेल में कैद डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को सोमवार को तीन हफ्ते का फरलो दिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। सिंह को राज्य के जेल प्रशासन ने 21 दिन का फरलो प्रदान किया है।

पिछले साल भी, डेरा प्रमुख को अपनी बीमार मां से मिलने के लिए सूर्योदय से सूर्यास्त तक का आपातकालीन पैरोल दिया गया था। वह स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए भी कुछ मौकों पर जेल से बाहर आया था।

सिंह (54), सिरसा स्थित अपने आश्रम में दो महिला अनुयायियों से बलात्कार के मामले में 20 साल की कैद की सजा काट रहा है। उसे पंचकूला की एक विशेष सीबीआई अदालत ने अगस्त 2017 में मामले में दोषी करार दिया था।

उल्लेखनीय है कि सिरसा मुख्यालय वाले डेरा का चुनावी राज्य पंजाब और उत्तर प्रदेश में बड़ी संख्या में अनुयायी हैं।

Written & SOurce By : P.T.I

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter