राजपूत समाज द्वारा गोटों का किया गया आयोजन सामूहिक विशाल भंडारा हुआ
दतिया. समूचे बंुदेलखंड में कारस देव लोकदेवता के रूप में पूजे जाते है। वह इंसानों के साथ-साथ उन बेजुबान पशुओं का भी संकट हर लेते है जो अपनी बात नहीं समझा सकते। दुधारू पशुओं के लिए उनकी कृपा जगजाहिर है। पशुपालकों में भी उनको लेकर काफी आस्था है।

भगत कड़ोरे पप्पू राजपूत ने यह विचार अयोध्या बस्ती में आयोजित कारस देव महाराज पूजा अनुष्ठान के दौरान व्यक्त किए। इस अवसर पर कारस देव की आराधना के लिए गोटों का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम पूरी रात चला। जिसमें सेंवढा नगरीय क्षेत्र के अलावा ग्रामीण क्षेत्र से आए लोगों ने कारस देव भगवान से प्रार्थना करते हुए लोकगीत सुनाए ।

कार्यक्रम के दौरान पुजारी भोलाराम राजपूत, गोटिया लल्ला राजपूत, पप्पू भगत, कमलेश मास्टर, हरचरण मेंबर, रूपसिंह पटेल, प्रेमनारायण राजपूत, भारत राजपूत, काजू राजपूत, बाल किशन राजपूत, संतोष पहलवान, धर्मेंद्र राजपूत आदि द्वारा गोटें गाने वाले लोगों का स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर राजपूत समाज द्वारा विशाल सामूहिक भंडारे का भी आयोजन किया गया। जिसमें पूरे नगर से लोग शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन रवि राजपूत ने किया।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter