गोविंद गौशाला में गोवर्धन पूजन का हुआ आयोजन : अन्नकूट का लगा प्रसाद, गौमाता का पूजनकर उतारी आरती

Datia News : दतिया। बुधवार को भगवान श्री गोवर्धन की पूजा घर-घर की गई। लोगों ने गोबर से गोवर्धन बनाकर विधिविधान से सपरिवार पूजा अर्चना कर उनकी परिक्रमा कर आशीर्वाद लिया। साथ ही अन्नकूट का प्रसाद भगवान श्री गोवर्धन को लगाया गया। गंज स्थित गोविंद मंदिर में भी अन्नकूट का आयोजन हुआ।

जहां विशेष आरती और पूजा अर्चना के बाद प्रसाद वितरित किया गया। वहीं गौवंश का भी पूजन नगर में स्थित गौशालाओं में किया गया।  गुरुवार को भाईदोज का पर्व मनाया जाएगा।

वहीं श्री गोविंद गौशाला में महाराजा अरुणादित्य देव ने विधि विधान से की भगवान गोवर्धन की पूजा की। इस मौके पर दतिया राजपरिवार के संरक्षक घनश्याम सिंह, युवराज ह्दयस्थ देव उपस्थित रहे। राजसी परंपरा अनुसार धार्मिक रीति रिवाज एवं विधि विधान से वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ धार्मिक अनुष्ठान

पंडित आचार्य कृष्णकांत कौशिक एवं पंडित उद्भव कौशिक ने संपन्न कराया। भगवान गोवर्धन का पूजन, आरती व परिक्रमा कर राज परिवार के सदस्यों ने भगवान गोवर्धन से जिलावासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर विधायक घनश्याम सिंह एवं अरुणादित्य देव ने गौ-माता का पूजन कर आरती उतारी।

कार्यक्रम में श्री गोविंद गौशाला के ट्रस्टी जगदीश देवराणी, जुगलकिशोर पांडेय, शंभु गोस्वामी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक शामिल हुए। कार्यक्रम में उपस्थित मुन्ना राजा वापा साहब, नवनीत शाह वापा साहब, नाहर सिंह यादव, माधवेंद्र सिंह परिहार, शिवकुमार पाठक, नरेंद्र यादव, अनमेश शुक्ला, दीपेंद्र पुरोहित, जितेंद्र सिंह पठारी, अजय सिंह परिहार, कुलदीप राजा, वासुदेव कमरिया, तूफान सिंह दाऊ, केपी यादव, अनिलराज श्रीवास्तव आदि शामिल हुए।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter