GST Revenue Collection : केन्द्र सरकार की शानदार कमाई, मई में जीएसटी रेवेन्यू कलेक्शन डेढ़ लाख करोड़ के पार

नई दिल्ली : मई, 2023 में सकल वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) का राजस्व 1,57,090 करोड़ रुपये है, जिसमें सीजीएसटी 28,411 करोड़ रुपये, एसजीएसटी 35,828 करोड़ रुपये, आईजीएसटी 81,363 करोड़ रुपये (माल के आयात पर 41,772 करोड़ रुपये की वसूली सहित) और उपकर 11,489 करोड़ रुपये (माल के आयात पर एकत्रित 1,057 करोड़ रुपये सहित) है।

सरकार ने आईजीएसटी से सीजीएसटी में 35,369 करोड़ रुपये और एसजीएसटी में 29,769 करोड़ रुपये का भुगतान किया है। नियमित भुगतान के बाद मई 2023 में केंद्र और राज्यों का कुल राजस्व सीजीएसटी के लिए 63,780 करोड़ रुपये और एसजीएसटी के लिए 65,597 करोड़ रुपये है।

मई 2023 के महीने का राजस्व पिछले साल इसी महीने में जीएसटी राजस्व से 12 प्रतिशत अधिक है। महीने के दौरान, माल के आयात से राजस्व 12 प्रतिशत अधिक था और घरेलू लेनदेन से राजस्व (सेवाओं के आयात सहित) पिछले वर्ष इसी महीने के दौरान इन स्रोतों से राजस्व की तुलना में 11 प्रतिशत अधिक है।

नीचे दिया गया चार्ट चालू वर्ष के दौरान मासिक सकल जीएसटी राजस्व में रुझान दिखाता है। तालिका मई 2022 की तुलना में मई 2023 के महीने के दौरान प्रत्येक राज्य में एकत्रित जीएसटी के राज्य-वार आंकड़ों को दर्शाती है।

मई 2023 के दौरान जीएसटी राजस्व की राज्यवार वृद्धि [1]

 

राज्य/ केंद्रशासित प्रदेश मई-22 मई-23 वृद्धि(%)
जम्मू-कश्मीर 372 422 14
हिमाचल प्रदेश 741 828 12
पंजाब 1833 1744 -5
चंडीगढ़ 167 259 55
उत्तराखंड 1309 1431 9
हरियाणा 6663 7250 9
दिल्ली 4113 5147 25
राजस्थान 3789 3924 4
उत्तर प्रदेश 6670 7468 12
बिहार 1178 1366 16
सिक्किम 279 334 20
अरुणाचल प्रदेश 82 120 47
नगालैंड 49 52 6
मणिपुर 47 39 -17
मिजोरम 25 38 52
त्रिपुरा 65 75 14
मेघालय 174 214 23
असम 1062 1217 15
पश्चिम बंगाल 4896 5162 5
झारखंड 2468 2584 5
ओडिशा 3956 4398 11
छत्तीसगढ़ 2627 2525 -4
मध्य प्रदेश 2746 3381 23
गुजरात 9321 9800 5
दादरा और नगर हवेली तथा दमन एवं दीव 300 324 8
महाराष्ट्र 20313 23536 16
कर्नाटक 9232 10317 12
गोवा 461 523 13
लक्षद्वीप 1 2 210
केरल 2064 2297 11
तमिलनाडु 7910 8953 13
पुडुचेरी 181 202 12
अंडमान निकोबार द्वीप समूह 24 31 27
तेलंगाना 3982 4507 13
आंध्र प्रदेश 3047 3373 11
लद्दाख 12 26 113
अन्य केंद्रशासित प्रदेश 185 201 9
केंद्र का क्षेत्राधिकार 140 187 34
कुल योग 102485 114261 11

 

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter