राॅयल लेगेसी रुफ टॉप एंड कैफे का भव्य शुभारंभ : ग्राहकों को लुभाएगा रेस्टोरेंट का विंटेज और हेरीटेज लुक

दतिया. सीतासागर बायपास रोड पर रायल लेगेसी रुफ टॉप एंड कैफे का भव्य शुभारंभ 6 नबंवर को संपन्न हुआ। इस अवसर पर सेवढ़ा के पूर्व विधायक एवं कांग्रेस प्रदेश महासचिव घनश्याम सिंह ने फीता काटकर रेस्टोरेंट का विधिवत शुभारंभ किया। बापा साहब परिवार के इस नए प्रतिष्ठान के शुभारंभ अवसर पर नगर के कई गणमान्यजन मौजूद रहे।

इस नए रेस्टोरेंट की विशेषताओं के बारे में जानकारी देते हुए  नवनीत शाह जूदेव  ने बताया कि रायल लेगेसी को आधुनिकता के साथ पूरी तरह से विंटेज और हेरीटेज लुक दिया गया है।  ताकि यहां आने वाले लोग, व्यंजनों के जायके के साथ दतिया की राजसी परंपराओं और यहां के पुरातत्व महत्व की इमारतों के चित्रों को आनंद ले सकें।

रायल लेगेसी रुफ टॉप एंड कैफे में रियायती दरों पर सभी प्रकार के लजीज व्यंजन उपलब्ध रहेंगे।  वहीं रेस्टोरेंट को हेरीटेज लुक देने के लिए दतिया, ओरछा सहित अन्य पुरातात्विक महत्व के स्थलों के आकर्षक पुराने चित्र एवं पेंटिंग आदि लगाई गई है।

इनमें इन क्षेत्रों की रायल फैमिली के ऐतिहासिक राजाशाही काल के फोटो भी देखने को मिलते हैं। जिससे यहां आना किसी यादगार से कम नहीं होगा। इस रेंस्टोरेंट में आने पर ग्राहकों को अपने क्षेत्र की महत्ता का आभास होगा।

परिवार सहित आने वाले लोग व युवा वर्ग रेस्टोरेंट में रुफ टॉप के साथ खुशनुमा वातावरण का आनंद उठा सकें, बस इसीको ध्यान में रखकर यह रेस्टोरेंट शुरू किया गया है। जहां पार्टी, बर्थडे सहित अन्य यादगार अवसरों के लिए पूरी व्यवस्था है।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter