भागवत कथा के उपलक्ष में सालौन बी में मंगलवार को निकलेगी कलश यात्रा, रावतपुरा सरकार रहेंगे मौजूद

दतिया ।  भांडेर अनुभाग के ग्राम सालौन बी बस स्टैंड पर िस्थत मां भुवनेश्वरी मंदिर पर संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन 3 मार्च से किया जा रहा है। कथा उपलक्ष में मंगलवार 2 मार्च को भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। कलश यात्रा में रावतपुरा सरकार संत रविशंकर विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। कलश यात्रा गांव का भ्रमण कर वापिस कथा स्थल पहुंचेगी।

कथा हर रोज दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। जिसमें कथाव्यास संत अष्टवक्र महाराज वृन्दावन धाम श्रद्धालुओं को कथा श्रवण कराएंगे। कथा के सहपारीक्षत श्रीमती राजकुमारी-रामस्वरुप गेंडा ने सभी क्षेत्रवासियों से इस धार्मिक आयोजन में भाग लेकर पुण्यलाभ कमाने का आग्रह किया गया है।

कथा में पधारेंगे संत

सालौन बी में आयोजित भागवत कथा के दौरान संतों का आगमन होगा। इसी क्रम में 4 मार्च को दंदरौआ सरकार पधारेंगे। जो कथा में मौजूद श्रद्धालुओं को आशीर्वाद प्रदान करेंगे। अन्य संतों का भी कथा दिवसों में पधारने का क्रम जारी रहेगा। इसके साथ ही कथा के दौरान आकर्षक झांकियों की भी प्रस्तुति दी जाएगी।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter