फिल्म लवर्स के लिए बड़ी खुशखबरी : रतन मेगा मॉल मल्टीप्लेक्स में 23 फरवरी को “सिनेमा लवर्स डे” पर मात्र 99 रुपये में फिल्म देखने का शानदार मौका !

दतिया : बड़े पर्दे पर फिल्म देखने के शौकीन सिने प्रेमियों के लिए मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने खास ऑफर दिया है। यदि आप मल्टीप्लेक्स में फिल्में देखने के लिए उतावले रहते हैं तो आपको 23 फ़रवरी 2024 के लिए अपने ऑफिस से या काम से छुट्टी ले लेनी चाहिए. ऐसा इसलिए क्योंकि 23 फ़रवरी 2024 को बड़े पर्दे पर कोई भी फिल्म देखने के लिए टिकट मात्र 99 रुपये का ही लगेगा.

इस दिन कोई भी फिल्म किसी भी शहर, सिनेमाघर या थिएटर में देखने के लिए केवल 99 रुपये ही देने पड़ेंगे. इस की वजह हैं कि 23 फ़रवरी 2024 को सिनेमा लवर्स डे के रूप में भी मनाया जा रहा  हैं और ये ऑफर सिर्फ उसी दिन के लिए वैलिड है।

रतन मेगा मॉल में भी उपलब्ध हैं ये शानदार ऑफर
दतिया के एक मात्र रतन मेगा मॉल स्थित Cineflix मल्टीप्लेक्स में भी यह शानदार मौका आप उठा सकते हैं। मॉल संचालक अमित कुमार अग्रवाल ने बताया कि  शुक्रवार 23 फ़रवरी को मॉल के सिनेप्लैक्स में किसी भी शो मे टिकट दर केवल 99 रुपये होगी वही रिक्लाइनर जैसी एक्सपेंसिव सीट भी मात्र 199  के  दर पर उपलब्ध होगी। अगर आप बड़े पर्दे पर फिल्में देखने के शौकीन हैं तो आपके लिए सस्ती टिकट पाने का ये शानदार मौका है.

 

मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने फिल्म लवर्स को खुशखबरी देते हुए देशभर के सिनेमाघरों की टिकट कीमतों को एक खास दिन के लिए घटाकर केवल 99 रुपये कर दिया है.

ऐसे करे टिकट बुकिंग
जब से यह बात सामने आई हैं कि 23 फ़रवरी को हर टिकट का प्राइस मात्र 99 रुपए होगा तब से ही एडवांस्ड बुकिंग चालू हो चुकी है ,मूवीज लवर्स किसी भी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म जैसे कि Book My Show , Paytm Or Justickets app से टिकट बुक कर सकते है।

 

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter