शिक्षा नगर ग्वालियर में 14 करोड की लागत से बनेगा शहर का पहला पूर्णत : विकास कार्यों का हुआ भूमि-पूजन

ग्वालियर  : सुशासन, सेवा, सम्मान एवं विकास की अनेक सौगातों को सँजोकर कर चल रही विकास यात्रा उपनगर ग्वालियर में सातवें दिन वार्ड 17 में पहुँची। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कांचमील शीतला माता मंदिर से पूजा अर्चना कर विकास यात्रा का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि यह सब आपके ही आशीर्वाद की ताकत है कि आज उपनगर ग्वालियर में विकास की एक नई इबारत लिखी जा रही है। जन-जन के कल्याण और विकास की नई सौगातों के लिए हर घर तक यह विकास यात्रा पहुँच रही है।

ऊर्जा मंत्री ने शिक्षा नगर में 14 करोड रूपये की लागत से बनने जा रहे स्मार्ट स्कूल की आधारशिला रखी। विकास यात्रा के दौरान तोमर ने वार्ड-17 में लगभग 14 करोड 56 लाख रूपये के विभिन्न विकास कार्यों का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण किया। आंगनवाडियों पर लाडली लक्ष्मी योजना के प्रमाण पत्र वितरित किए। साथ ही स्कूलों में पहुँच कर शिक्षकों का सम्मान किया। विकास यात्रा का आमजन द्वारा स्वागत किया गया।

विकास यात्रा जब कांचमिल क्षेत्र में थी तो कई जगह मिठाई खिला कर और फटाके फोड कर विकास यात्रा का स्वागत किया गया। रविवार 12 फरवरी को ग्वालियर विधानसभा की विकास यात्रा वार्ड 32 में गंगादास की शाला से प्रारंभ होगी।

शहर का पहला पूर्णत: स्मार्ट स्कूल शिक्षा नगर में बनेगा : ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने वार्ड-17 स्थित शिक्षा नगर में शा. बालक उच्चतर विद्यालय का 14 करोड की लागत से बनाये जा रहे नवीन भवन का भूमि-पूजन किया. उन्होंने कहा कि यह स्कूल शहर का इकलौता स्कूल होगा जो पूरी तरह स्मार्ट स्कूल होगा । विद्यालय में सभी कक्षायें स्मार्ट बनाई जाएंगी। बच्चों के लिए खेलकूंद का मैदान भी बनेगा।

विकास कार्यों का हुआ भूमि-पूजन एवं लोकार्पण : ऊर्जा मंत्री  तोमर ने वार्ड 17 में सडक, नाला एवं विद्युत कार्यों सहित 56 लाख से अधिक के विकास कार्यों का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण किया।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter
error: Content is protected !!