जीएसटी टीम के उड़नदस्ते ने दतिया में की छापामार कार्रवाई, फर्म से जमा कराई 10 लाख की राशि, दस्तावेज कब्जे में लिए

दतिया । दतिया में जीएसटी संबंधी एक शिकायत को लेकर राज्य कर विभाग के उड़न दस्ते ने एक फर्म पर बुधवार को छापामार कार्रवाई की है। इसके चलते स्थानीय उनाव रोड पर स्थित मैटेरियल सप्लाई करने वाली फर्म मैं.प्रहलाद इंटर प्राइजेज पर छापामार कार्रवाई की गई । छापामार कार्रवाई के दौरान विभाग राज्य कर विभाग के उच्च स्तरीय अधिकारी व दतिया की टीम मौजूद रही। कार्रवाई की जानकारी लगते ही उनाव रोड की कई दुकानें बंद हो गई। 

ज्ञातव्य है कि यह फर्म ग्राम पंचायतों में मटेरियल सप्लाई का कार्य करती है। इस फर्म को लेकर जीएसटी विभाग को जीएसटी चोरी की शिकायतें मिल रही थी। अभी भी उक्त फर्म के निवास उनाव रोड पर कार्रवाई जारी है। उल्लेखनीय है कि पंचायतों में मटेरियल सप्लाई करने वाली फर्म पर जीएसटी चोरी करने की शिकायतों की जानकारी को लेकर राज्य जीएसटी विभाग दतिया में बीते दिनों भी इंदरगढ़ में कार्रवाई कर चुका है।
बताया जाता है कि पंचायत सहित अन्य विभागों में भी संबंधित फर्म का काफी काम है। जिले की पंचायत में निर्माण कार्यों से संबंधित कार्यों में सप्लाई का काम इस फर्म द्वारा किया जाता है। इसकी शिकायत भी विगत दिनों जिला प्रशासन में की गई थी। जिसके बाद जीएसटी टीम ने कर चोरी के मामले में शिकायत की जांच करने के लिए फर्म पर पहुंचकर छापामार कार्रवाई की है। फिलहाल फर्म से शुरुआती जांच में 10 लाख रुपये की कर चोरी की बात सामने आई है । GST टीम ने 10 लाख रुपये की राशि जमा कराई है । फर्म के दस्तावेज GST टीम ने अपने कब्जे में लिए हैं। सहायक आयुक्त राज्य कर विभाग ग्वालियर अवनीश उपाध्याय के नेतृत्व में यह कार्यवाही हुई है।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter