Gujarat: अस्पताल में भर्ती पत्नी की साइनाइड देकर हत्या, ऐसे हुआ पति के जुल्म का खुलासा

भरूच : गुजरात पुलिस ने रविवार को अंकलेश्वर के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान सायनाइड देकर महिला की हत्या किए जाने के मामले से पर्दा उठा दिया। पुलिस ने महिला की मौत के एक महीने बाद उसके पति को गिरफ्तार किया है।

आरोप है कि उसी ने इलाजरत महिला की ड्रिप बोतल में सायनाइड की सुई लगा दी थी। आरोपित ने सात साल पहले प्रेम विवाह किया था, लेकिन बाद में दोनों में तनातनी रहने लगी थी।

पुलिस ने बताया कि उर्मिला वसावा (34) को सीने में दर्द के बाद आठ जुलाई को इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शुक्रवार को फोरेंसिक रिपोर्ट सामने आने के बाद हत्या की सनसनीखेज वारदात का मामला सामने आया।

फोरेंसिक रिपोर्ट से साबित हुआ कि उर्मिला की मौत सायनाइड के कारण हुई थी। अंकलेश्वर में एक फैक्ट्री में काम करने वाले जिग्नेश पटेल ने ही उर्मिला को सुई के जरिये जहर दिया था। उन्होंने बताया कि सायनाइड दिए जाने के तुरंत बाद महिला की मौत हो गई थी। उस वक्त दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया गया था।

यह घटना उस वक्त हुई थी, जब अस्पताल के डाक्टर व कर्मचारी मौजूद नहीं थे। अधिकारी ने बताया कि विधि विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) से रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस ने पटेल के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया और उसे गिरफ्तार कर लिया।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter
error: Content is protected !!