‘गुम है किसी के प्यार में’ शो के हैप्पी एंडिंग की तैयारी : पाखी की होगी मौत? विराट और सई फिर से होंगे एक

मुंबई। ‘गुम है किसी के प्यार में’ टीवी शो के फिर से बंद होने की खबरें आने लगी है। कहानी में कुछ नया दिखाने के लिए मेकर्स के हाथ फिलहाल खाली है। इसलिए ही शो में एक बार फिर से विराट और सई को मिलाने का ट्रेक चल रहा है। इसी बीच पाखी भी एक बड़ी चाल चलती नजर आने वाली है।

ताकि वह विराट की नजरों में अच्छी बनकर उसके दिल में जगह बना सके। इसके लिए वह सई को उसकी बेटी सावी के साथ घर चलने के लिए कहेगी। जिसे सुनकर विराट को लगता है कि पाखी बदल गई है। वह सई और सावी को भी अपने परिवार के साथ रखना चाहती है। ये देखकर विराट मन में पाखी के लिए प्यार बढ़ जाएगा।

अभी तक की कहानी में विराट, सवी को बचाने के चक्कर में गुंडों की गोली का शिकार हो जाता है। विराट के घायल होने पर सई उसकी जान बचाएगी। इधर जब चव्हाण परिवार को इस बात की खबर लगती है तो पूरा परिवार परेशान हो जाता है। पाखी विराट के पास पहुंच जाती है।

विराट के पास सई को देख पाखी चौंक जाएगी। लेकिन इसके बाद वह अचानक अपना व्यवहार बदल लेगी। वह विनायक के इलाज के लिए सई को सवी के साथ चव्हाण निवास चलने को कहती है। कहानी में नया मोड़ तब आएगा जब पाखी, सई के साथ फिर से चाल चलेगी। पाखी यह दिखाने की कोशिश करेगी कि वह विराट और सई को साथ लाना चाहती है।

शो के दी एंड होने की खबरें आई सामने?
सूत्रों की मानें तो अब गुम है किसी के प्यार में शो का अंत होने जा रहा है। मेकर्स ने भी अब इस शो को बंद करने का लगभग मन बना लिया है। सामने आ रही खबरें अगर सही निकली तो नवंबर शो का आखिरी महीना हो सकता है। शो को विराट और सई को मिलाने के बाद खत्म करने की ओर बढ़ाया जा रहा है। शो के अंत में एक बार फिर विराट और सई मिल जाएंगे। उनके दोनों बच्चे सवी और विनायक के साथ हैप्पी एंडिंग करने पर विचार चल रहा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ayesha (@ayesha_ghkkpm0205)

पाखी की मौत का आएगा बड़ा टि्वस्ट : शो के अपकमिंग एपीसोड में पाखी की मौत का बड़ा टि्वस्ट भी देखने को मिलेगा। जिसके बाद शो में सई और विराट फिर से एक होकर नए सिरे से अपनी जिंदगी शुरू करते नजर आएंगे। दोनों को मिलाने के बाद पाखी को दुनिया से अलविदा कहते हुए भी दिखाया जाएगा। सूत्रों की मानें तो शो की कहानी में पाखी एक बड़ी बीमारी का शिकार हो जाएगी। जिसके कारण उसकी जान चली जाएगी। इस तरह विराट और सई के बीच की दूरियां फिर से मिट जाएंगी।

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter