मुंबई । ‘गुम है किसी के प्यार में’ टीवी शो में गजब हंगामा होने वाला है। साईं और विराट की सच्चाई की जीत होने वाली है। अस्पताल में जहां एक नर्स साईं के पक्ष में पुलिस के सामने बयान देगी। जिसके बाद सीनियर डाक्टर थुरात को पुलिस गिरफ्तार कर लेगी। वहीं विराट को रिश्वत के मामले में फंसाने वाला कामत भी अपनी ही चाल में फंस जाएगा। उसे भी पुलिस सलाखों के पीछे पहुंचा देगी। इसके बाद विराट और साईं को मुसीबत से राहत मिल सकेगी।
इधर सम्राट, जगताप की जमकर पिटाई लगा देता है। जिसमें वह घायल होकर बेहोश हो जाएगा। यह देखकर चव्हाण परिवार के सदस्य घबरा जाते हैं। जिसके बाद साईं और अन्य सदस्य जगताप को अस्पताल लेकर पहुंचेंगे।
जहां जगताप का पिता विट्ठल भी पहुंच जाएगा। जो अस्पताल में हंगामा मचाने लगता है। शोर सुनकर सीनियर डाक्टर थुरात वहां आएगा। इसके बाद कहानी में बड़ा टि्वस्ट देखने को मिलेगा।
स्टार प्लस का सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला शो गुम है किसी के प्यार में में अब साई की प्रेग्नेंसी के साथ एक नई कहानी आने वाली हैं जहा बहुत सारे हैप्पी मोमेंट्स देखए जायेगे।

जगताप का पिता मचा देगा हंगामा : विट्ठल अस्पताल में प्रवेश करता है और साईं को जगताप को चोट पहुंचाने के लिए धमकाता है। साईं उसे शांत रहने को कहती है। साईं कहती है कि अगर उसे परेशानी पैदा कि तो वह अपने बेटे को हमेशा के लिए खो देगा। विट्ठल डर जाता है और वहां से चला जाता है।
CONNECT WITH US FOR LATEST UPDATES –
FACEBOOK GROUP | JOIN NOW | CLICK HERE |
LIKE OUR FACEBOOK PAGE | CLICK HERE |
WHATSAPP GROUP | JOIN NOW | CLICK HERE |
वह एक नर्स से खून लेकर अपने बेटे को बचाने का अनुरोध करता है। इधर साईं, डीआईजी को पूरी कहानी समझाती है। डीआईजी, जगताप के खिलाफ साईं से छेड़छाड़ और रेप की कोशिश का मामला दर्ज करता है।
तभी नर्स विट्ठल को बताती है कि वह विट्ठल का ब्लड उसके बेटे जगताप को नहीं चढ़ा सकती क्योंकि वह शराबी है। विट्ठल नाराज हो जाता है और उस पर चिल्लाता है।
CONNECT WITH US FOR LATEST UPDATES –
FACEBOOK GROUP | JOIN NOW | CLICK HERE |
LIKE OUR FACEBOOK PAGE | CLICK HERE |
WHATSAPP GROUP | JOIN NOW | CLICK HERE |
साईं की बेगुनाही होगी साबित : साईं अस्पताल की नर्स का बचाव करती है। वह विट्ठल को दुर्व्यवहार बंद करने की चेतावनी देती है। डॉ. थुरत इस बात को लेकर साईं पर चिल्लाता है। डा.थुरात नर्स को विट्ठल का ब्लड लेने का आदेश देता है।
नर्स उसे मना कर देती है। वह कहती है कि उसे मल्हार की घटना याद है। जहां मल्हार को थुरात की लापरवाही और लालच के कारण अपनी जान गंवानी पड़ी थी।
इसे भी पढ़ें :जगताप के गुंडे लेंगे सम्राट की जान , इधर पाखी ने बनाया ये मास्टर प्लान !
नर्स उसे ताना मारती है कि डा.थुराम हमेशा गुंडों के प्रस्तावों को स्वीकार करता है और रोगियों के साथ दुर्व्यवहार करता है। नर्स डा.थुरात की हरकत के बारे में सबके सामने पोल खोल देती है। जिसके बाद डीआईजी डा.थुरात को गिरफ्तार करके ले जाता है।
CONNECT WITH US FOR LATEST UPDATES –
FACEBOOK GROUP | JOIN NOW | CLICK HERE |
LIKE OUR FACEBOOK PAGE | CLICK HERE |
WHATSAPP GROUP | JOIN NOW | CLICK HERE |
इधर विराट को फंसाने का सामने आएगा सच : वहीं विट्ठल जब अस्पताल में होगा तभी कामत वहां पहुंचकर उसे बताता है कि विराट को उसने रिश्वत लेने के झूठे मामले में फंसाकर जेल भिजवा दिया है।
कामत की सारी बात साईं सुन लेगी और डीआईजी को बता देती है। जिसके बाद डीआईजी कामत और विट्ठल को पकड़ लेता है। वह साईं को विश्वास दिलाता है कि अब विराट आसानी से छूट जाएगा।
शो में 3 बड़े ट्विस्ट : जगताप के गुंडे लेंगे सम्राट की जान , इधर पाखी ने बनाया ये मास्टर प्लान !