मुंबई । ‘गुम है किसी के प्यार में’ अब दिल दहला देने वाला वाक्या घटित होने वाला है। जिसे देखकर कुछ समय के लिए दर्शक भी शॉक्ड हो जाएंगे। जी हां जगताप एक खतरनाक खेल खेलेगा। जिसमें सम्राट की जिंदगी खतरे में पड़ जाएगी। यह देखकर चव्हाण परिवार के सभी सदस्य सदमे में आ जाएंगे। इधर विराट रिश्वत के झूठे मामले में फंस जाने के बाद सलाखों के पीछे बंद है। इस बात का फायदा जगताप और उसके गुंडे उठाने की कोशिश करते हैं।
शो में आने वाला यह बड़ा टि्वस्ट कहानी को बदलकर रख देगा। साईं को भी इस घटना के बाद बड़ा झटका लगता है। भवानी इन सभी बातों के लिए साईं को ही दोषी मानने लगेगी। शो की कहानी में लगातार आ रहे बड़े-बड़े टर्न एक्साइटमेंट बढ़ाने लगे हैं। यह नया मोड़ दर्शकों का खूब मनोरंजन करेगा।

1. साईं के बेडरुम में घुस जाएगा जगताप : जगताप मौका लगाकर रात में चव्हाण निवास में घूम आएगा। जहां वह साईं के बेडरुम में पहुंच जाएगा और साईं के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश करने लगेगा।

इसे भी पढ़ें : रिश्वत के मामले में विराट पहुंचेगा सलाखों के पीछे!
साईं के चिल्लाने पर चव्हाण परिवार के लोग जाग जाते हैं। वह दौड़कर साईं के बेडरुम में पहुंचते हैं जहां जगताप काे ऐसी हरकत करते देख सम्राट उस पर टूट पड़ेगा। सम्राट, जगताप की खूब पिटाई करता है।
2. जगताप रचेगा बड़ी साजिश : इस मारपीट के दौरान जगताप एक बड़ा जाल बिछाता है और खुद को मरा हुआ बताने का नाटक करने लगता है। वह सम्राट को फंसाता है।
इसे भी पढ़ें : इधर साईं की इज्जत लूटने की कोशिश करेगा जगताप..?
जब सम्राट, जगताप को खींचकर चव्हाण निवास से बाहर निकालता है। तभी जगताप का गुंडा सम्राट को घेर लेता है। इसके बाद सम्राट की जिंदगी खतरे में पड़ जाएगी। गुंडा सम्राट पर जानलेवा हमला कर देता है।
CONNECT WITH US FOR LATEST UPDATES –
FACEBOOK GROUP | JOIN NOW | CLICK HERE |
LIKE OUR FACEBOOK PAGE | CLICK HERE |
WHATSAPP GROUP | JOIN NOW | CLICK HERE |
3. हमले में होगी सम्राट की मौत? : सम्राट को घर से बाहर जाता देख पाखी की आंखों में आंसू आ जाते हैं। तभी दुर्भाग्य से सम्राट अपनी जान गंवा देगा और उसकी मौत हो जाएगी। यह घटना पाखी के लिए एक बहुत बड़ा झटका बनेगी।
सम्राट की जान चली जाने से पूरा चव्हाण परिवार सदमे में आ जाएगा। सम्राट की मौत के बाद चव्हाण परिवार पर मुसीबतों का पहाड़ टूटने वाला है।
CONNECT WITH US FOR LATEST UPDATES –
FACEBOOK GROUP | JOIN NOW | CLICK HERE |
LIKE OUR FACEBOOK PAGE | CLICK HERE |
WHATSAPP GROUP | JOIN NOW | CLICK HERE |
सम्राट की मौत से पूरा चौहान परिवार टूटकर बिखर जाएगा। प्रोमो में सई पत्रलेखा को ढूंढती हुई उसके कमरे में पहुंची है। उसके कमरे में आते ही पत्रलेखा के होश उड़ जाते हैं। सई पत्रलेखा को सजी-धजी हुई देखकर हक्की-बक्की रह जाती है। इसके बाद वह सई से जो कुछ कहती है, उसे सुनकर तो उसके पैरों तले जमीन ही खिसक जाती है।