रावतपुरा कॉलेज में हुआ गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन समारोह का आयोजन, चेयरमेन रमेश अग्रवाल ने किया शिक्षकों का सम्मान

Datia News : दतिया । बुधवार को भारत विकास परिषद शाखा द्वारा रावतपुरा कॉलेज में गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रावतपुरा कॉलेज के चेयरमैन रमेश अग्रवाल ने की तथा मुख्य वक्ता के रूप में अशोक शुक्ला मौजूद रहे। कार्यक्रम संयोजक कल्पना तिवारी के मार्गदर्शन में कार्यक्रम का सफल आयोजन हुआ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे रावतपुरा कॉलेज के चेयरमैन रमेश अग्रवाल ने इस मौके पर शिक्षकों को सम्मान पत्र भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहाकि गुरु और शिष्य की परंपरा भारतीय संस्कृति में काफी प्राचीन है। गुरु को अपने शिष्य का सच्चा मार्गदर्शक माना जाता है। ऐसे में आवश्यक हो जाता है कि वर्तमान समय में छात्र अपने गुरु का वंदन करें।

इस अवसर पर परिषद् के संरक्षक प्रदीप काले ने गुरु और छात्रों के जीवन के बारे में संक्षिप्त परिचय दिया। कार्यक्रम में भारत विकास परिषद् शाखा अध्यक्ष उमेश विजपुरिया ने परिषद् की रूपरेखा के बारे में जानकारी प्रस्तुत की।

मंच का संचालन डॉ. रूपेश श्रीवास्तव द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रांतीय पदाधिकारी चंद्रप्रकाश अग्रवाल, शाखा सचिव जीतेश खरे, कोषाध्यक्ष जीतेंद्र श्रीवास्तव, एसएस गुप्ता, जीतेंद्र गोस्वामी, अनिल खरे, चक्रेश जैन, संजय नाहर, सोम दुबे, संजय यादव, रंजना भटनागर, अजय चउदा, अमित गुप्ता, लालचंद्र आडवानी, अमित गुगौरिया, हरिशंकर उदैनियां सहित इंस्टीट्यूट के प्राचार्य एवं छात्र उपस्थित रहे।

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter