ग्वालियर यापार मेला : मेले के शुभारंभ की तारीख का ऐलान और टैक्स छूट पर निर्णय आज

ग्वालियर । ग्वालियर व्यापार मेले के शुभारंभ की तारीख व रोड टैक्स छूट संबंधी प्रस्ताव मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के पास पहुंचाया गया है। प्रदेश के एमएसएमई मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा ने बताया कि मेले की तारीख घोषित करने पर कोविड गाइडलाइन की अड़चन आ रही थी, लेकिन इसके पालन की भी प्लानिंग हो चुकी है और मेले की तारीख पर निर्णय हो जाएगा।
इसके साथ ही ऑटोमोबाइल सेक्टर के लिए रोड टैक्स में छूट दिए जाने पर भी निर्णय होगा। वहीं मेले में दुकानों का लगना जारी है, फूड सेक्टर में अभी एक दर्जन से ज्यादा दुकानों को तैयार करने का काम चल रहा है जो कि अगले 5-6 दिन में बनकर बिक्री शुरू कर देंगी। इसके अलावा झूला सेक्टर में भी काम शुरू हो गया है। झूला कारोबारियों के अनुसार 5 फरवरी तक झूले शुरू कर दिए जाएंगे।

मेले पर कोरोना का असर, बनाए जाएगें सेनिटाइजर स्टेशन

मेला कब से कब तक लगेगा और रोड टैक्स छूट पर जल्दी ही निर्णय हो जाएगा। मेले में सेनिटाइजर स्टैंड व मास्क के नियमों का सख्ती से पालन कराया जाएगा। ग्वालियर व्यापार मेले में आम दिनों में ही 40 हजार तक सैलानी पहुंचते हैं। छुट्‌टी वाले दिनों में ये संख्या 1 लाख तक हो जाती है। ऐसे में कोविड नियमों का पालन कराना मेले में सबसे बड़ी चुनौती होगी। एमएसएमई मंत्रालय ने फिलहाल जो प्लानिंग की है उसके अनुसार मेले की हर छत्री और गेट पर सेनिटाइजर स्टैंड बनाया जाएगा। साथ ही बिना मास्क के किसी को मेले में प्रवेश नहीं मिलेगा।
मेला अवधि में यहां के सभी गेटों को खोलकर रखा जाएगा, ताकि पार्किंग वाले गेटों पर भी भीड़ का दबाव न पड़े। ऐसा होने पर रेसकोर्स रोड की तरफ से वे लोग सीधे मेले में प्रवेश कर पाएंगे, जो कि पब्लिक ट्रांसपोर्ट के जरिए वहां पहुंचते हैं। इन लोगों को मृगनयनी गार्डन होते हुए करीब 1 किलोमीटर का चक्कर लगाकर पैदल मुख्य द्वार तक नहीं जाना पड़ेगा। इसके अलावा कुसुमाकर मंच के पास पार्किंग स्थल से भी मेले में जाने का रास्ता दिया जाएगा।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter
error: Content is protected !!