जहरीला पानी पीने से आधा दर्जन बकरियों की हुई मौत : मवेशी मालिक पहुंचा थाने

Datia news : दतिया। थरेट थाना क्षेत्र के ग्राम लहरावेद में जहरीला पानी पीने से आधा दर्जन बकरा बकरियों की जान चली गई। इस घटना में मवेशी मालिक ने खेत मालिक पर जहरीला पानी रखने का आरोप लगाया है।

इस संबंध में थाना थरेट में पीड़ित की ओर से शिकायत आवेदन भी दिया गया है। मृत मवेशियों का इंदरगढ़ में पीएम कराया गया।

जानकारी के अनुसार ग्राम लहरावेद निवासी निजाम खां पुत्र हुकुम खां मंगलवार दोपहर गांव में स्थित जगत सिंह कुशवाहा पुत्र चीनू कुशवाह निवासी कुदारी के खेत पर अपनी बकरियों को चरा रहा था।

इसी दौरान कुछ बकरियों ने खेत पर रखे रिफाइंड के डिब्बे में भरे कीटनाशक मिले पानी को पी लिया। पानी पीते ही बकरियां तड़पने लगी। जिसके कुछ देर बाद तीन बकरे और दो बकरियों की मौके पर मौत हो गई। जबकि एक ने घर लाते समय दमतोड़ दिया।

बताया जाता है कि पानी में जहरीला कीटनाशक पदार्थ पानी में घुला हुआ रखा था। इसी पानी को पी लेने से बकरियों की जान चली गई।

इस घटना के बाद गांव के लोग जमा हो गए। जिन्होंने आरोप लगाया है खेत मालिक ने पानी में जहर मिलाकर रखा था।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस हादसे में मवेशी मलिक को 50 से 60 हजार रुपये का नुकसान होने की बात कही गई है।

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter