हर्ष ने की अक्षरा के त्याग की तारीफ, पार्थ ने लिया अभिमन्यु को कायरव की बेगुनाही का सबूत सौंपने का फैसला

टीवी के लॉन्गेस्ट रनिंग शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में मेकर्स अब दर्शकों को बड़ा ट्विस्ट दिखने वाले हैं। जिसकी शुरुआत भी हो गई है। अब तक एक दूसरे से दूर रहे अक्षरा और अभिमन्यु बड़े ही ड्रामैटिक अंदाज में एक दूसरे के सामने आ गए है।

शो में दोनों के सामने आने से दर्शक जहाँ बेहद खुश हैं वहीँ अब नए ट्रैक में दोनों के बीच चल रही जंग ने सभी को सरप्राइज कर दिया है।

एपिसोड़ की शुरुआत में हर्ष अभिमन्यु से कहता है कि अक्षरा ने जो कुछ भी किया है वह बहुत बड़ी बात है और हर किसी के बस की बात नहीं है। महिमा ने हर्ष पर अक्षरा को सपोर्ट करने का आरोप लगाया। शेफाली कहती है कि अक्षरा ने बहुत बड़ी कुर्बानी दी लेकिन आज के दौर में ऐसा कौन करता है।

नील कहता है कि अगर हर कोई प्रैक्टिकल हो जाएगा तो प्यार फीका पड़ जाएगा। वंश अक्षरा से कहता है कि एक बार अभिमन्यु को अपनी गलती का एहसास हो जाएगा तो वह उससे माफी मांगने के लिए दौड़ेगा।

नील ने की अक्षरा की तारीफ
शेफाली पार्थ से कहती है कि अक्षरा ने जो भी फैसला लिया वह आसान नहीं है, उसका कहना है कि अक्षरा और अभिमन्यु एक बार जब एक हो जाएंगे तो उनकी प्रेम कहानी क्लासिक हो जाएगी। नील अक्षरा को वीडियो कॉल करता है,वह प्यार में उसके प्रयास की प्रशंसा करता है और अपना सम्मान दिखाता है।

नील अक्षरा को घर वापस आने के लिए कहता है। अक्षरा नील से कहती है कि उसकी बातें उसके लिए मायने रखती हैं लेकिन अभिमन्यु उसे अब नहीं चाहता इसलिए वह घर वापस नहीं जाएगी।

अक्षरा ने दी पॉजिटिव रहने की सलाह
इधर गोयनका परिवार को अक्षरा पर गर्व है। बिड़ला हाउस में अभिमन्यु सब्जियां काटता है, उसे देखते हुए शेफाली पार्थ से कहती है कि वे दोनों के बीच बुनियादी समझ रखेंगे क्योंकि प्यार ही काफी नहीं है। वह अभिमन्यु और अक्षरा का उदाहरण देती है तो पार्थ उसे अभिमन्यु और अक्षरा के रिश्ते पर कमेंट करना बंद करने के लिए कहता है।

दूसरी तरफ अखिलेश बताता है कि बिड़ला की वजह से निवेशकों ने उन पर भरोसा करना बंद कर दिया है। अक्षरा सबको पॉजिटिव रहने के लिए कहती है।

पार्थ ने लिया बड़ा फैसला
अभिमन्यु मंजरी से बात करता है और कहता है कि वह अकेला महसूस कर रहा है। पार्थ अभिमन्यु को बुलाता है और मिलने के लिए कहता है, वह अभिमन्यु को कायरव की बेगुनाही का सबूत सौंपने का फैसला करता है।

हर्ष मंजरी के पास फूल लेकर आता है तो अभिमन्यु कहता है कि मंजरी को उन फूलों से एलर्जी है। हर्ष कहता हैं कि मंजरी नहीं बल्कि उन्हें फूलों से एलर्जी थी इसलिए मंजरी ने उन्हें लाना बंद कर दिया।

दूसरी तरफ अखिलेश ने आनंद को शराब पीते और एक मरीज का ऑपरेशन करने की तैयारी करते हुए देखा। वह हॉस्पिटल जाकर आनंद के नशे की हालत का खुलासा करता है। बाद में अक्षरा और वंश अखिलेश को अपने साथ ले जाते हैं।

प्रीकैप : अक्षरा और अभिमन्यु तलाक के पेपर्स पर साइन करते हैं।

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter