‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’: क्या ‘बिग बॉस’ के लिए शो को अलविदा कहेंगे हर्षद चोपड़ा? पढ़ें खबर

टीवी के लॉन्गेस्ट रनिंग शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में मेकर्स अब दर्शकों को बड़ा ट्विस्ट दिखाने वाले हैं। सीरियल में फ़िलहाल अभिमन्यु अक्षरा की खोज में लगा हुआ है लेकिन उसके हाथ कुछ नहीं लग रहा है।

शो में अभिमन्यु का किरदार निभा रहे एक्टर हर्षद चोपड़ा को फैंस बेहद पसंद करते है लेकिन अब फैंस के लिए चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है।

कुछ नया करना चाहते हैं हर्षद
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक हर्षद चोपड़ा शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ को अलविदा कह सकते हैं। वो ये कदम टीवी के बहुचर्चित रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ में जाने के लिए उठाने वाले है।

रिपोर्ट्स में कहा गया है कि अभिमन्यु हर्षद शो में अपने किरदार से काफी बोर हो गए हैं और अब ‘बिग बॉस’ के अपकमिंग सीजन के जरिए कुछ नया करना चाहते हैं।

दर्शकों को पसंद है अभि का किरदार
बता दें कि फ़िलहाल हर्षद और ना ही शो के मेकर्स की तरफ से ऐसी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में ‘बिग बॉस’ के संभावित कंटेस्टेंट्स में हर्षद चोपड़ा का नाम आ रहा है।

हालांकि हर्षद चोपड़ा को अभिमन्यु के किरदार में दर्शक बेहद पसंद करते है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि हर्षद शो छोड़ते है या नहीं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Harshad Chopda (@harshad_chopda)

अक्षु-अभि का होगा मिलन
दूसरी शो के ट्रैक की बात करें तो अक्षु-अभि का मिलन होने वाला है। लेटेस्ट एपिसोड में अक्षरा भगवान से प्रार्थना करती है कि वह अभिमन्यु तक पहुंचने में उसकी मदद करे।

तभी अभिमन्यु भीड़ में अक्षरा का पता लगाने की कोशिश करता है। दोनों गलती से वहां बने पानी के कुंड के अंदर गिर जाते हैं। अभिमन्यु और अक्षरा एक-दूसरे से मिलने के करीब होता है। दोनों मुड़कर एक दूसरे को देखते हैं और शॉक हो जाते है।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter