मध्य प्रदेश वर्ष 2024 तक टीबी मुक्त राज्य के लक्ष्य को प्राप्त करेंगे : स्वास्थ्य आयुक्त डॉ. खाड़े

भोपाल : प्रदेश में समन्वित प्रयास से 2024 तक टीबी मुक्त राज्य बनाने के लक्ष्य को प्राप्त करेंगे। स्वास्थ्य आयुक्त डॉ. सुदाम खाड़े ने यह बात जिला क्षय अधिकारियों से कही। डॉ. खाड़े क्षय नियंत्रण कार्यक्रम में ट्रेनिंग ऑफ ट्रेनर्स के उद्घाटन सत्र को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बताया कि क्षय उन्मूलन कार्यक्रम को मैदानी अमले के साथ बेहतर ढ़ंग से क्रियान्वित किया जाना है। जिला क्षय अधिकारी प्रशिक्षण प्राप्त कर मैदानी अमले को प्रशिक्षित करेंगे।

प्रशिक्षिण कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में एमडी एनएचएम श्रीमती प्रियंका दास ने बताया कि राज्य के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों से सेम्पल एकत्र करने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। प्रदेश में कार्यरत 9300 सीएचओ से राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम में सहयोग लिया जा रहा है। टीबी नियंत्रण के लिए प्रत्येक व्यक्ति को जागरूक किया जायेगा।

डॉ. संजय सूर्यवंशी, डॉ. अरूण कुमार, डॉ. अशोक भारद्वाज, डॉ. सौरभ सिंह, डॉ. मलिक परमार और डॉ. तल्हा साद ने प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण में विशेषकर आपातकालीन टीबी मामलों को नियंत्रित करने और टीबी के विरूद्ध संघर्ष में विभिन्न व्यक्तियों की भूमिका पर विस्तार से जानकारी दी गई। प्रशिक्षण सत्र में प्रदेश के सभी 25 मेडिकल कॉलेज के पल्मोनरी विभाग के प्रमुख और 15 जिलों के जिला क्षय अधिकारी ने भाग लिया। राज्य क्षय अधिकारी डॉ. वर्षा राय और उप संचालक राज्य क्षय उन्मूलन कार्यक्रम डॉ. राहुल श्रीवास्तव ने प्रशिक्षण कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter
error: Content is protected !!