उड़ीसा से तस्करी कर बसई लाया जाता था गांजा, पुलिस ने तस्कर पकड़ा, 2 लाख का गांजा बरामद

दतिया।  बसई पुलिस ने अवैध 20 किलो गांजे के साथ एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया है। पकड़े गए गांजे की कीमत 2 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस के मुताबिक तस्कर पडाैसी राज्य उप्र में चोरी छिपे गांजा बेचने का काम करता था। इसके लिए वह उड़ीसा से गांजा तस्कर लाता था। पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड द्वारा अवैध मादक पदार्थों के विक्रय के विरूद्ध अभियान चलाने के थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए थे। इसीके तारतम्य में एएसपी कमल मौर्य एवं एसडीओपी बडौनी उपेंद्र दीक्षित के मार्गदर्शन में थाना बसई पुलिस ने गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है।

थाना प्रभारी रामसेवक शर्मा ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि आरोपित लखन पुत्र लक्ष्मण लोधी निवासी रेलवे स्टेशन के सामने बसई ने अपने मकड़ारी िस्थत खेत पर बनीं कोठी से अवैध रूप से गांजा संग्रहित कर रखा है। इस सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दविश दी तो खेत की कोठी में बोरे के अंदर रखा 20 किलो गांजा बरामद किया गया। जिसकी कीमत 2 लाख रुपये है।

आरोपित पूर्व में भी गांजा की तस्करी के मामले में बबीना पुलिस द्वारा पकड़ा गया था। पुलिस पूछतांछ में आरोपित लखन ने बताया कि वह चोरी छिपे उड़ीसा से गांजा लेकर आता था। जिसे उप्र में जाकर बेचने का धंधा करता था। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी बसई रामसेवक शर्मा, सहायक उपनिरीक्षक अशोक शर्मा, प्रधान आरक्षक प्रवीण बरुआ, आरक्षक संदीप तिवारी, भगवती प्रसाद शर्मा, विपिन शर्मा, संजीव यादव, सुरेंद्र शर्मा, हरेंद्र सिंह जादौन की भूमिका रही।

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter