तेज रफ्तार बस ने बाइक में मारी टक्कर, मेडीकल छात्रा की मौत, दो युवक गंभीर घायल, सोनागिर से लौटते वक्त हुआ हादसा

Datia News : दतिया ।  ग्वालियर से बाइक पर सवार होकर पीतांबरा पीठ और सोनागिर घूमने आए मेडीकल के दो छात्र और एक छात्रा सोनागिर से लौटते समय हाइवे सर्विस रोड के मोड पर हादसे का शिकार हो गए। घूमने फिरने के बाद घर वापिस लौट रही बाइक पर पीछे बैठी छात्रा शोभा को नहीं मालूम था कि आगे कुछ कदम पर ही जिंदगी उसका साथ छोड़ देगी।

रविवार सुबह सोनागिर तिराहे के पास हाइवे मोड़ पर तेज गति से आ रही बस ने एक बाइक में टक्कर मार दी। इस भिडंत में बाइक सवार 24 वर्षीय युवती की मौके पर ही मौत हो गई।

जबकि दो युवक गंभीर रुप से घायल हो गए। घटना के बाद चालक बस लेकर मौके से भाग निकला। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया एवं मृतक युवती को पीएम के लिए भेजा गया।

जानकारी के अनुसार रविवार सुबह 7 बजे ग्वालियर निवासी मेडीकल छात्र विपुल गुप्ता एवं जितेंद्र रजक अपने साथ युवती शोभा को लेकर बाइक से पहले दतिया पहुंचे जहां तीनों ने पीतांबरा पीठ पर दर्शन किए इसके बाद वह सोनागिर घूमने के लिए निकले।

सोनागिर घूमने के बाद वापिस ग्वालियर लौटकर जा रहे थे, तभी दतिया तरफ से ग्वालियर की ओर तेज रफ्तार में जा रही बस ने सर्विस रोड पुल के नीचे बाइक में टक्कर मारी दी।

जिसमें बाइक सवार युवती शोभा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि दोनों युवक गंभीर रुप से घायल हो गए। मौके से बस चालक वाहन को लेकर भाग निकला।

बताया जाता है कि दोनों युवक और मृतक युवती ग्वालियर में एक साथ पढ़ते थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर बस चालक की तलाश शुरू कर दी है।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter
error: Content is protected !!