तेज रफ्तार की कहर से हाइवे हुआ लाल : स्कूटी सवार पति-पत्नी को डंपर ने कुचला, महिला की मौत

Datia news : दतिया । हाइवे पर तेज रफ्तार का कहर लगातार दो पहिया वाहन सवारों की जान ले रहा है। ऐसे ही हादसे में बुधवार को डंपर ने एक स्कूटी सवार पति-पत्नी को कुचल डाला। इस घटना के बाद मौत बनकर आया डंपर भाग निकला। जिसके बाद सड़क पर पड़े स्कूटी सवारों को आसपास के लोगों ने मदद कर अस्पताल पहुंचाया। लेकिन तब तक एक की जान जा चुकी थी।

तेज रफ्तार डंपर स्कूटी सवार दंपत्ति को रौंदता हुआ भाग निकला। इस घटना में पत्नी ने मौके पर ही दमतोड़ दिया,जबकि घायल पति को आसपास के लोगों ने उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।

घटना झांसी ग्वालियर हाइवे पर घटी। स्कूटी सवार बुजुर्ग दंपत्ति पीतांबरा पीठ पर दर्शन के बाद वापिस झांसी अपने घर लौट रहे थे।

पुलिस के मुताबिक सागर गेट झांसी उप्र निवासी 65 वर्षीय प्रमोद शिवहरे अपनी 60 वर्षीय पत्नी हेमलता शिवहरे के साथ पीतांबरा पीठ के दर्शन के लिए दतिया आए थे।

पीठ पर माई के दर्शन करने के बाद दंपत्ति स्कूटी पर सवार होकर वापिस झांसी अपने घर लौट रहे थे। इसी बीच हाइवे पर न्यू हाउसिंग बोर्ड कालोनी के पर पीछे से आ रहा तेज रफ्तार डंपर उन्हें रौंदता हुआ निकल गया। इस हादसे में दंपत्ति स्कूटी से उछलकर दूर जा गिरे।

जिसमें महिला हेमलता के सिर में गंभीर चोट आने से उसकी मौके पर जान चली गई। जबकि मृतका का पति प्रमोद गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। इस दौरान वहां से गुजर रहे लोगों ने मदद कर घायल पति को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया और घटना की खबर कोतवाली पुलिस को दी।

घायल काे जिला अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मामला कायम कर डंपर की तलाश शुरु कर दी है। दोपहर में मृतका के स्वजन भी जिला अस्पताल पहुंच गए। जिन्हें पीएम के बाद पुलिस ने शव सुपुर्द कर दिया।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter